जिला कल्याण समिति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर अध्यक्ष नियुक्त

by

शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की जारी अधिसूचना के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को जिला चंबा, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को जिला कुल्लू की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक चंद्रशेखर को जिला मंडी, संजय रतन को कांगड़ा, विनय कुमार को सिरमौर, नंदलाल को शिमला, राजेंद्र राणा को हमीरपुर और रवि ठाकुर को जिला लाहौल-स्पीति की जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में संबंधित जिला के सांसद, विधायक और नगर पंचायत, नगर परिषद व नगर निगम के प्रधान और मेयर को बतौर गैर सरकारी सदस्य शामिल किया गया है। संबंधित जिला के उपाध्यक्ष समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया

टांडा में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाईकोर्ट की बड़ी राहत: बालिग युवक-युवती को लिव-इन रिलेशनशिप जारी रखने की मिली आजादी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक बालिग युवक-युवती को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार साथ रहने और अपने रिश्ते को जारी रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा बीडीसी पर कांग्रेस का कब्जा, चैन लाल बने चेयरमैन

देहरा के पूर्व प्रधान को मिली विकास खंड की कमान, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न एएम नाथ। तीसा (चम्बा) :  विकास खंड तीसा में हुए बीडीसी चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!