प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 7 लाख 44 हजार की लागत से वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। वे फगवाड़ा रोड स्थित वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों के साथ-साथ गांवों में विशेष प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम अधिकारियों के अलावा इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सीपीआईएम ने मनाया मजदूर दिवस : अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 18 घंटे के कार्यदिवस का जोरदार किया था विरोध – मट्टू

गढ़शंकर, 1 मई: सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर द्वारा आज 1 मई को डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में मई दिवस मनाया गया और इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल और राज्य...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ कार सवार गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 13 जून : माहिलपुर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति युवराज भारती पुत्र अमरजीत कुमार निवासी महहला गोकलपुर, जंडियाला रोड थाना तरतारन से डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब

PTI शिक्षक भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर कर दिया हमला : 15 भारतीय क्रू थे सवार

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट...
Translate »
error: Content is protected !!