प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया रवाना

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण से ज्ञानार्जन होता है और अनुभव बढ़ता है। शिक्षकों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार ने सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल्स अकादमी के साथ ऐतिहासिक करार किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और शिक्षण पद्धतियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है, ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठे, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। हमारे इन प्रयासों से विद्यार्थियों को आधुनिक व समावेशी माहौल में शिक्षा हासिल करने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक संजय अवस्थी, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) राजेश शर्मा और अतिरिक्त निदेशक बी.आर. शर्मा भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को तोहफा, धान की खरीद अवधि 15 दिसम्बर तक बढ़ी

ऊना 30 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2021-22 के खरीफ मार्केटिंग सीजन में धान की खरीद की अवधि को 15 दिसम्बर तक बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी रहे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. संतोषगढ़ में मीरा बाई को समर्पित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का समापन समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय जल आयोग से लंबित परियोजनाओं को धनराशि जारी करने का आग्रह : विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

धर्मशाला, 23 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग से लम्बित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास के लिए 1311 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य : राज्य के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं: बाली

धर्मशाला, 14 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन विकास पर 1311 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की जा...
Translate »
error: Content is protected !!