प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने साथियों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

by

एएम नाथ। चम्बा चंबा विधानसभा के अलग-अलग बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ए.आई. 2026 के सफल आयोजन के लिए समस्त देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भारत में विकसित हो रहे उन्नत ए.आई. मॉडल्स की विस्तृत जानकारी साझा की और भारतीय नवाचार, प्रतिभा एवं तकनीकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने, जागरूकता बढ़ाने और डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्राप्त यह मार्गदर्शन न केवल राष्ट्र के विकास पथ को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प भी देता है। इस मौके पर बी.एल.ए. देवेंद्र ठाकुर, पना प्रमुख अक्षय राणा, कंचन वर्मा, काजल, रतनी देवी , अक्षय कुमार, डी.आर. ठाकुर आदि अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : समर शॉपिंग फेस्टिवल में खरीदारी, खानपान और मस्ती का कंपलीट पैकेज

पुलिस मैदान धर्मशाला में सस्ते दामों में मिल रहे देश-विदेश के बढ़िया उत्पाद, खाने की वैरायटी भी जी ललचाने वाली, बच्चों के मनोरंजन को भी शानदार इंतजाम* धर्मशाला, 25 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 युवकों की मौके पर मौत : एनएच-5 पर दर्दनाक हादसा, गहरी खड्ड में गिरी अर्टिगा…9 सितंबर से थे लापता, मंगललाड खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त मिला वाहन

एएम नाथ। रामपुर बुशहर। झाकड़ी-ज्यूरी एनएच-5 पर मंगललाड के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक 9 सितंबर से एक वाहन समेत लापता थे। तलाश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
Translate »
error: Content is protected !!