प्रदेश सरकार एच.पी.एम.सी. के उत्पादों को देश में सभी जगह तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – जगत सिंह नेगी

by
एच.पी.एम.सी. का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
एएम नाथ। सोलन : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के उत्पादों को देश में और अधिक लोकप्रिय बनाने तथा इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। जगत सिंह नेगी आज सोलन ज़िला के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) संयंत्र का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श कर रहे थे।
बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब की देश तथा विश्व में अलग पहचान है। हिमाचल के सेब को अपनी महक तथा गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास रहा है कि एच.पी.एम.सी. के माध्यम से सेब प्रसंस्करण कर शेल्फ लाइफ बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. अपने उत्पादों की गुणवत्ता को ओर बढ़ाने तथा उत्पादों में विविधता लाने के लिए कार्यरत है। एच.पी.एम.सी. के उत्पादों का विक्रय देश व प्रदेश में और अधिक बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. के पास समुचित शीत भण्डारण सुविधाएं उपलब्ध हैं। निकट भविष्य में एच.पी.एम.सी. अपने लाभ में और वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एच.पी.एम.सी. में लगभग 12,900 मीट्रिक टन सेब से 860 मीट्रिक टन ऐप्पल जून कंसन्ट्रैट तैयार किया गया है। लगभग 32 हजार मीट्रिक टन सेब नीलाम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक लाख मीट्रिक टन सेब की 12 रुपए प्रति किलो रुपए के दर से खरीद भी की गई है। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से बागवान और अधिक लाभान्वित हुए हैं।
बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करने, बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाएं प्रदान के लिए प्रतिबद्ध है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष सेब सीजन के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया गया है। भारी बारिश के कारण अवरूद्ध मार्गों को समय पर खोला गया और यह सुनिश्चित बनाया गया कि बागवानों का उत्पादों समय पर मण्डियों तक पहुंचे। यह प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों का ही परिणाम है कि इस वर्ष लगभग 03 करोड़ सेब की पेटियों का विक्रय हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी क्षेत्र को विकसित करने के साथ-साथ रोज़गार सृजन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान सरकार द्वारा बागवानों की सुविधा के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था करने के साथ-साथ सेब को मण्डी तक समय पर पहुंचाने के लिए यातायात व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए सोलन व परवाणू सेब मण्डी में बेहतर प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर एच.पी.एम.सी. के प्रसंस्करण संयंत्र में स्थापित मशीनरी, शीत भण्डारण केन्द्र, भण्डारण यार्ड सहित ट्रेटा पैकिंग सुविधा का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. संयंत्र में फलों के जूस, स्क्वैश, जैम, आचार व फ्रूट वाइन इत्यादि के उत्पादन में उच्च गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने इस अवसर पर एच.पी.एम.सी. की कार्यप्रणाली एवं सुधार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त परवाणू शैफाली शर्मा, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह, एच.पी.एम.सी. की सहायक लेखा अधिकारी मोनिका कश्यप, एच.पी.एम.सी. की ए.टी.ओ. अंकिता सूद सहित संयंत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1731 लोगों की जान बचाई जान की बाजी लगाकर : DC डॉ. निपुण जिंदल ने बताया इंदोरा और फतेहपुर में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन सहित सेना और एनडीआरएफ मौके पर तैनात

धर्मशाला, 16 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में पोंग के बहाव क्षेत्र के साथ लगते गावों से अभी तक 1731 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!