भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में भाजपा की जीत शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन से ही मुमकिन है।

उन्होंने यह बयान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के बाद अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया है। अपने बयान में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा को अभी पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक ढांचे की गहरी समझ नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर आपको 2027 का चुनाव जीतना है, तो आपको अपने कैडर को मज़बूत करना होगा, लेकिन इसके लिए दो या तीन चुनाव लगेंगे। अकाली दल के साथ गठबंधन ही जीतने का एकमात्र तरीका है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब में भाजपा के सत्ता में आने का एकमात्र तरीका शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, हमें अकाली दल के साथ जाना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रयात बाहरा कैंपस, होशियारपुर में “मतदाता जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” पर राष्ट्रीय सेमिनार 27 मार्च को

होशियारपुर, 25 मार्च :    गैर सरकारी संस्था “ए फोर सी दसूहा” के अध्यक्ष संजीव कुमार और रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस होशियारपुर के कैंपस डायरेक्टर डाॅ.  चंद्रमोहन ने बताया कि   27 मार्च...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाइवे के मोटर मार्ग को बहाल करने के लिए किया 201 करोड़ का तत्काल प्रावधान : 20 सितंबर तक मनाली तक नेशनल हाइवे बहाल करने का लक्ष्य : अजय टम्टा

सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सराज दौरा आपदा से नष्ट हुए नेशनल हाइवे को दुबारा से बेहतरीन तरीके से बनाएगी केंद्र एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!