प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के विकास पर दे रही जोर : रोहित ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे और अन्य हानिकारक आदतों की ओर बढ़ रही है, ऐसे में खेल आयोजन युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल प्रतियोगिताओं से न केवल युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि असामाजिक गतिविधियों से भी दूर रहते हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के क्षेत्र में गंभीर है और इसके लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। हिमाचल प्रदेश में कुल 9 खेल छात्रावास कार्यरत हैं, जहाँ प्रदेश भर के युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) इन छात्रावासों में सबसे बड़ा है। इसकी स्थापना 1987 में हुई थी और तब से यहां वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में यहां कबड्डी और बैडमिंटन खेलों को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में वॉलीबाल और कबड्डी के लिए 20-20 सीटों और बैडमिंटन के लिए 15 सीटों पर प्रशिक्षण उपलब्ध है।

शुराचली क्षेत्र से अपने अटूट नाते का जिक्र करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण भाग है और उनका पारिवारिक तथा भावनात्मक संबंध यहां की जनता के साथ सदैव रहा है।

इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटि के छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए प्रत्येक छात्र को 2500 रुपये और स्थानीय नवयुवक मण्डल को 50,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी प्रोफेसर, 60 हजार सैलरी… फिर भी मांग रही थी गुजारा भत्ता, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि महिला नौकरीपेशा है और उसके पति के बराबर पद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS की तारीफ पर दिग्विजय से नाराज हुए राहुल गांधी, कहा आपने गलत किया

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ वाले बयान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
Translate »
error: Content is protected !!