दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

by

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार की पशुशाला जल कर राख हो गई ।

अचानक लगी आग से पशुशाला के अंदर रखी घास कुतरने बाली मशीन, मोटर, मक्की के घटते इमारती लकड़ी व अन्य समान जल गया । स्थानीय ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि आग को बुझा दिया गया । साथ लगती आबादियों को जलने से बचा लिया गया । हरौली के नंगल कलां, सिंगा, अंब के अकरोट, बंगाणा के मंदली में दिवाली की रात आग की घटनाएं हुई है । जिनमें घास के कुन्नू , पशुशालाये इमारती लकड़ी आदि जल गए हैं।

आग की सूचनाएं फायर ब्रिगेड को दी गई । फायर ब्रिगेड टीमों ने सभी घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया ।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । लोगों ने अचानक ही आग की लपटें देखी और आग बुझाने के लिए दौड़े ।आग प्रचंड होने के चलते पीड़ित लोगों ने फायर ब्रिगेड की सेवाएं ली।अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया ।कोई जानी नुकसान न हुआ है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना, : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला   : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 32 शिक्षकों को सम्मान, एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार : ‘विकसित भारत-2047’ की नींव कक्षाओं में तैयार हो रही: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और मूल्य आधारित शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के परिसीमन के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस, कहा- जनता का ध्यान भटकाने का हथियार

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार (5 मार्च) को महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित मोदी सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ‘एग्रो टूरिज्म’ के विकास पर करेगी काम, पर्यटन से जुड़ेंगे कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र – आर.एस. बाली*

पालमपुर, 13 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को...
Translate »
error: Content is protected !!