प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे एलपीजी गैस कनेक्शन: मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा, फरवरी 20 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिला में पात्र परिवारों की महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाना है। उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,050 रुपये मूल्य तक का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म, पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवेदक सहित पूरे परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जिनके किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज न हो और जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से कम हो।
आवेदन करने की इच्छुक, पात्र परिवार की महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएमयूवाई डॉट जीओवी डॉट इन (www.pmuy.gov.in) , डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीएक्स डॉट इंडियनऑयल डॉट इन (www.cx.indianoil.in),
डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट माय डॉट ईभारतगैस डॉट कॉम (www.my.ebharatgas.com),
डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट मायएचपीगैस डॉट इन (www.myhpgas.in) या इसके अलावा आवेदन, कॉमन सर्विस सेंटर, नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क अथवा निकटतम एलपीजी वितरक कार्यालय में भी किए जा सकते हैं।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने केंद्र पर लगाया सौतेले रवैए का आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक पिछले साल के मानसून के बाद से केंद्र सरकार ने कोई आपदा राहत निधि आवंटित नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतीश जोशी ऊना जिला कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत, सतपाल रायजादा व मुकेश अग्निहोत्री का जताया आभार सन्तोषगढ में खुशी की लहर

ऊना : पिछले पच्चास वर्षों से भी ज्यादा सन्तोषगढ नगर का जोशी परिवार कांग्रेस पार्टी से जुडा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सन्तोषगढ के मधुरभाषी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सतीश...
हिमाचल प्रदेश

एक सितम्बर को बचत भवन चम्बा में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं : तुकेश कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  : हिन्दी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश का निरंतर प्रयासरत है। राजकीय कामकाज से लेकर स्कूल व कॉलेज की युवा पीढ़ी तक हिन्दी...
Translate »
error: Content is protected !!