प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई : प्रणव कृपाल

by

गढ़शंकर l पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीत इलाके के गांव बारापुर में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रणव कृपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, नीट पेपर लीक के जरिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। एसआईआर के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि दीवार पर साफ लिखा है कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द झाड़ू की बदलाव वाली सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रकाश सिंह लंबरदार और अन्य गांववासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल किसानों की ज़मीन को ढाल बनाकर सुरक्षित रखेगा : लख्खी

शिरोमणि अकाली दल 2027 में करेगा वापसी : तलवाड होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल का इतिहास रहा है कि जब भी बाहरी ताकतों और दिल्ली से संचालित सरकारों ने पंजाब या पंजाबियों के...
article-image
पंजाब

Wave of Joy Over Jathedar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.23 : A wave of joy swept through Panthic circles following the appointment of Jathedar Gurbaksh Singh Khalsa from Nawanshahr, an SGPC member, as the Chief Bulara of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee...
पंजाब , समाचार

समाज सेवक गोल्डी सिंह ने पीड़ित परिवारो को बरतन, चारपाई और जरूरत का घरेलू सामान भेंट किया

गढ़शंकर -गत   दिनों गांव गढ़ी मट्टो के नजदीक 5 झुग्गियों को आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई थी और झुग्गियों के भीतर पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया था। इस...
article-image
पंजाब

एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर...
Translate »
error: Content is protected !!