प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

by

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया ।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान बताया कि खरीफ सीजन-2025 के तहत 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर उपलब्ध रहेगा। इस समयावधि में किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।


मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लाभान्वित किसानों की सफलता की कहानियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
साथ में उन्होंने जनसाधारण में जागरूकता बढ़ाने के लिए खरीफ सीजन- 2025 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित बीमा कंपनियों के स्थानीय प्रबंधन और ज़िले के सभी बैंक प्रबंधकों को संयुक्त रूप से जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त करने वाले किसानों की रबी-खरीफ सीजन -2024 के दौरान प्रीमियम नहीं काटने पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रबंधन को कारण स्पष्ट करने के भी निर्देश जारी किए।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में ये भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं राज्य सहकारी बैंक के स्थानीय प्रबंधन ऐसे किसानों की सूची तैयार करें, जिन्होंने इन बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त की है लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ नहीं लिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेहतर कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रबंधन की सराहना भी की।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ भूपेंद्र कुमार ने अवगत किया कि रबी फसल 2024-25 के अंतर्गत 6803 किसानों की 1350 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और जौ की फसल को बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया। इसके तहत 12 लाख 14 हजार के करीब की राशि का भुगतान प्रक्रिया में है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए संबंधित बीमा कंपनियों, बैंकों तथा विभागीय कर्मियों द्वारा 150 से अधिक जागरूकता शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ में 7 जुलाई तक 32 किसान पाठशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, ज़िला विकास अधिकार ओपी ठाकुर, ज़िला प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, ज़िला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के स्थानीय प्रबंधक उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च, 2025 में होने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए स्टेज कैरिज बस रूट आवंटन के लिए प्राधिकरण की बैठक स्थगित 

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा नए स्टेज कैरिज बस रूट के आवंटन प्रक्रिया  के लिए जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक भेंट किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का चेक भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर 30 जनवरी :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को जिले भर में शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई।  इस अवसर पर जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में सुबह 11...
Translate »
error: Content is protected !!