प्रधानमंत्री मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौटे : 100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले

by

अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौट आए हैं।

जानकारी के मुताबिक वापस आते ही प्रधानमंत्री पीएमओ के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार में व्यस्त होने से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियो को होमवर्क दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार 3.0 के पहले 100 दिनों के फैसलों का काम पूरा कर लिया जाए।

100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले :   प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को बता दिया था कि पहले 100 दिनों ही कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए 2029 का इंतजार नहीं करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकारियों ने पहले 100 दिन के मोदी सरकार के फैसलों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि अगस्त 2024 तक सरकार बड़े फैसले लेगी। सरकार बनने के बाद जुलाई में यूनियन बजट पेश किया जाएगा। हालांकि अभी चुनाव का परिणाम आना बाकी है। चुनाव की वजह से इस बार फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

नई सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्कार और एनएसए अजित डोभाल की नियुक्ति हो सकती है। एक महीने के अंदर ही नए आर्मी चीफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टरों की भी नियुक्ति कीजा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर मोदी सरकार का फोकस रहेगा। पीएमओ अधिकारियों ने शपथ के बाद के 100 दिन का अजेंडा तैयार कर लिया है। इसके अलावा बीजेपी ने जो मैनिफेस्टो में वादे किए थे उनपर भी काम शुरू हो जाएगा। 13 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी-7 की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि कम से कम तीन एग्जिट पोल में एनडीए के लिए 400 पार सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं एग्जिट पोल से पहले ही कांग्रेस ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतने वाला है। 4 जून को मतगणना होनी है। मंगलवार को साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत साईं में विभिन्न विकास कार्यो के लिए दिए 20 लाख रुपए : आपदा प्रभावित साईं गांव को आधुनिक रूप से बसाया जाएगा – राम कुमार

18 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा दून :  मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित साईं गांव को आधुनिक रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान

ऊना  :  पीएनबी आरसैटी ने जिला ऊना के बीटन गांव में स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि...
Translate »
error: Content is protected !!