प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक  का आयोजन किया गया ।  उन्होंने  सभी संबंधित अधिकारियों को अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए निर्धारित किए गए  15 सूत्रीय कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय   से संबंधित लोगों को लाभान्वित करने और उनके कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम चलाया गया है, जिसके तहत शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने, आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने, सांप्रदायिक दंगों से पीड़ितों को पुनर्वास, अल्पसंख्यक बहुल स्कूलों में उर्दू भाषा में शिक्षा प्रदान करने का प्रयास और सांप्रदायिक दंगों की रोकथाम व नियंत्रण करना शामिल है। बैठक में चर्चा के उपरांत एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने वर्तमान समय में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने किया।
बैठक पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण,जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, परियोजना अधिकारी डीआरडीए विनोद कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कोशल, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला 7 से 17 मार्च तक, 1600 पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी – उपमंडल अम्ब के तहत आयोजित होने वाला होली मैड़ी मेला इस वर्ष 7 से 17 मार्च...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बदले 24 HAS अधिकारी, कई SDM भी बदले

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 24 HAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया है जिसमें ज्यादातर SDM भी बदले गए हैं। पढ़ें अधिसूचना… Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
Translate »
error: Content is protected !!