प्रभु की प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा पहला पड़ाव : अविनाश राय खन्ना

by
सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत
होशियारपुर :   भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद ब श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा भगवान् की भक्ति से भी ऊपर है और प्रभु की प्राप्ति का पहला पड़ाव माता पिता की सेवा है।जो मनुष्य अपने माता पिता की सेवा नहीं करता उसके लिए भगवान की पूजा अर्चना करना भी व्यर्थ है।
उपरोक्त विचार खन्ना ने विद्यार्थियों में अपने माता पिता की सेवा भावना का संचार करने हेतु रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों में सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत करते हुए कहे। खन्ना ने कहा कि इस तकनीकी युग में जहां युवा वर्ग उच्च शिक्षा तथा आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है वहीं युवा पीढ़ी व्यस्तता के कारण अपने माता पिता की सेवा से दूर होता जा रहा है। खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा सर्वोपरि है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि माता पिता सदैव पूजनीय हैं, उनका सम्मान करें और कोई भी कार्य करने से पहले यहां तक कि सुबह घर से निकलने से पहले भी माता पिता की आज्ञा उनके सम्मान स्वरूप लेकर निकलें और घर वापिस आकर अपने माता पिता के साथ अपने पूरे दिनचर्य को सांझा करें ताकि हम अपने माता पिता को एक ज़िम्मेदार और सेवक औलाद होने का सुख दे सकें। यही हमारे लिए हमारी प्रगति और शिक्षा के सही मायने सिद्ध होंगे। खन्ना ने कहा कि वैसे तो सभी विद्यार्थी अपने माता पिता कि सेवा और सम्मान के लिए सार्थक विचारधारा रखते हैं परन्तु इस विषय पर सबसे अच्छे विचार निबंध के रूप में प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को आज श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर की और से नकद पुरस्कार तथा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है जिनमें वैशाली ने प्रथम, जसप्रीत कौर ने द्वितीय और नेहा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सचिव मंगेश सूद, ऐस.पी. दीवान, संजीव मल्हन,राजीव बजाज, स्नेहा जैन, अनिल कुमार सहित रेडक्रॉस में शीषका ले रहे विद्यार्थी व् स्टाफ भी उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में 22 जून को रैली : नवनियुक्त अध्यापक फ्रंट की 22 जून को हो रही रैली को डीटीएएफ का समर्थन

गढ़शंकर : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में तबादलों व अन्य मांगों को नवनियुक्त अधयापक फ्रंट व 569 नवनियुक्त लेक्चरार यूनियन दुआरा 22 जून को की रैली का डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट दुआरा समर्थन...
article-image
पंजाब

16 हिंदू व 25 अन्य नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा के लिए कमेटी गठित : हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू

अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या और गैंगस्टरों व खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा नेताओं को दी जा रही धमकियों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बहुरंग कला मंच ने नाटक ‘जागो वोटर जागो’ किया प्रस्तुत : डाॅ. जानकी अग्रवाल ने छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर- गढ़शंकर में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज कॉलेज एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस मौके पर बहुरंग कला मंच...
Translate »
error: Content is protected !!