प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया को दिखाता है एकता की राह : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में मसीही भाईचारे की ओर से निकाली शोभा यात्रा का किया स्वागत
होशियारपुर, 18 दिसंबर:
क्रिसमस के उपलक्ष्य में आज होशियारपुर में मसीही भाईचारे की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्थानीय सैशन चौक पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए केक काटा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहारा सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। प्रभु यशू मसीह के आर्दश पर चलने की प्रेरणा भी दी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह का जन्म मानव जाति के उद्वार के लिए हुआ था और उन्हें बहुत खुशी है कि शोभा यात्रा के माध्यम से मसीही भाईचारा प्रेम, प्यार, करुणा, दया और विश्वास का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान यीशू मसीन के जन्म से अपने जीवन में सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशू मसीन ने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य किया और इस लिए हमें भी अपने जीवन में सीख लेते हुए दूसरों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
पंजाब

डंगोरी में महिला के घर से 30 बोतलें शराब बरामद, महिला मौके से निकलने में कामयाव

गढ़शंकर : बीत ईलाके के गांव डंगोरी में पुलिस ने छापा काम कर 30 बोतलें शराब बरामद कर आबाकारी एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान महिला वहां से निकलने में कामयाव हो...
article-image
पंजाब

स‍िसोद‍िया की जमातन याचिका जरूर खार‍िज : सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है और यह मनी ट्रेल 338 करोड़ रुपये का

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला के सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज केसों में द‍िल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया को जमानत याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुना द‍िया है।...
Translate »
error: Content is protected !!