प्रयोजन पालक देखभाल योजना : 187 बच्चों को 93.97 लाख रूपये का दिया गया वित्तीय लाभ

by

ऊना, 18 अप्रैल – जिला ऊना में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत 187 बच्चों को 93 लाख 97 हजार चार सौ अठारह रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं तथा चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही के दौरान 192 बच्चों को 50 लाख 83 हजार 651 रुपए का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अनाथ बच्चों के संपत्ति से संबंधित मालिकाना हक की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि गत 2 वर्षों के दौरान जिला ऊना में कुल 221 अनाथ बच्चों को चिन्हित किया गया था जिनमें से 40 अनाथ बच्चों के मालिकाना संपत्ति संबंधी मालिकाना हक उनके नाम स्थानांतरित किए जा चुके हैं जबकि 80 अनाथ बच्चों के संपत्ति के मालिकाना हक उनके दादा दादी या नाना नानी के पास सुरक्षित हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में 84 बच्चे प्रयोजन पालक देखभाल योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं जिनमें से 39 लड़के तथा 45 लड़कियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि प्रयोजन पालक देखभाल योजना के प्रत्येक बच्चे को सरकार की ओर से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, डीसी ने किया विजेताओं को सम्मानित : खुद को स्वस्थ और व्यस्त रखने के लिए खेलों से बेहतर नहीं कोई विकल्प: उपायुक्त

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, भोरंज और मंडी रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर राकेश शर्मा  : धर्मशाला/तलवाड़ा – किसी भी प्रकार के नशों या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि युवा अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करें : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की एएम नाथ। शिमला :   राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का...
Translate »
error: Content is protected !!