इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

by
बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को टैब वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैब प्रदान करने का निर्णय लिया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी बच्चों को भी ये टैब दिए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों से इन टैब का सदुपयोग करने की अपील भी की।
इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर में साढे 16 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का कार्य प्रगति पर है। जबकि, 100 बेड के अस्पताल भवन के लिए भी लगभग 30 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। बड़सर-शाहतलाई सड़क की अपग्रेडेशन के लिए नाबार्ड को 34 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बड़सर स्कूल को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य सुनैना ठाकुर ने विधायक, अन्य अतिथियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रूबल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी राम शंकर, ग्राम पंचायत ग्यारहाग्रां के प्रधान किशोरी लाल, सठवीं के पूर्व प्रधान अनिल कपिलेश, एसएमसी अध्यक्ष प्रिंस बनयाल, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी सुशील कुमार, मनोज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारी यूनियन और कोऑर्डिनेशन कमेटी ने साझा संघर्ष का किया ऐलान

कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब संयुक्त आंदोलन करेंगे यूनियन संगठन आउटसोर्स व डेलीवेज कर्मचारियों के अधिकारों पर बनी संयुक्त रणनीति चंडीगढ़, (पुनीत महाजन)।  एमओएच सफाई कर्मचारी यूनियन तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के शुभारम्भ में हुए शामिल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के शुभारम्भ समारोह में भाग लिया। एस मौके पर भारतीय प्रतिनिधि के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

63 हजार से अधिक बैंक खाते फ्रीज : पंजाब में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का प्रहार

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ‘महाप्रहार’ किया है. इसके तहत एक साल में 63,749 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज किया है. जिनसे करीब 540.34 करोड़ रुपये के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 64 लाख की राशि होगी व्यय : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला

भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 288 करोड़ की विशेष कार्य योजना तैयार,  जल्द शुरू होगा महाविद्यालय सिहुन्ता के भवन निर्माण का कार्य एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!