शिकारी अपनी ही गोली का हो गया शिकार : शादी की धाम खाने के बाद जंगल के लिए निकले 3 दोस्त

by
मंडी । . शिकारी अपनी ही बंदूक की गोली का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है, जहां पर जंगल में दोस्तों के साथ शिकार को गए 33 वर्ष के युवक की गोली लगने से जान चली गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदनगर उपमंडल के यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे घटित हुई.रोहांडा में एक शादी की धाम खाने के बाद तीन दोस्त जंगल में शिकार के लिए निकल गए. इस दौरान रास्ते में दो दोस्त आगे आगे चल रहे थे, जबकि दिनेश कुछ दूर था और उसी के पास बंदूक की. बताया जा रहा है कि अचानक उसके हाथ से बंदूक छूटी और गिरते ही ट्रिगर दबा और गोली सीधे दिनेश की जांघ में जा लगी. साथी उसे तुरंत जंगल से सड़क पर लाए और रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया।
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने रात को शव कब्जे में कब्जे में लिया औऱ गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
दोस्तों की कोई भूमिका नहीं
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार(33) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव औकल डाकघर रोहांडा तहसील निहरी का रहने वाला था. एसपी साक्षी वर्मा ने बताया थाना बीएसएल कालोनी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दो दोस्तों की मामले में कोई संदिग्घ भूमिका नहीं है. क्योंकि वह घटना के दौरान युवक से आगे चल रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
पंजाब

भाजपा पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज : भाजपा के सिर्फ दो विधायक, दो सांसदों की इस बार हो जाएगी विदाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तो है नहीं, इनके बस दो विधायक हैं, इनके दो सांसद थे। ये लोग जीतने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक प्रभार सृजन के शत प्रतिशत मामले आनलाइन माध्यम से अग्रेषित करें संबंधित अधिकार : DC अपूर्व देवगन 

एएम नाथ। चम्बा 10 जनवरी :   उपायुक्त कार्यालय सभागार में  अपूर्व देवगन  उपायुक्त चम्बा  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक समिति एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई |  बैठक में जिला की...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर द्वारा गौशाला के शुभारंभ पर मेडिकल कैम्प किया जाएगा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदयगिरि जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसन्त गिरी जी के आशीर्वाद से मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!