भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

by

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा, लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी।

नीतीश-चंद्रबाबू को लग सकता है झटका : सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही थी कि नीतीश कुमार केंद्र में अपने 3 मंत्री चाह रहे हैं, जबकि चंद्रबाबू नायडू की डिमांड 5 मंत्रियों की है। इसके अलावा दोनों की तरफ से अपने-अपने राज्य के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की भी मांग है। ऐसे में अगर बीजेपी ने ये बयान दिया है तो नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को अपनी कई मांगों को सीमित करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इस वक्त किंगमेकर की भूमिका में भले ही नीतीश कुमार हों, लेकिन वो अकेल इंडी गठबंधन की भी सरकार नहीं बना सकते।

इसके अलावा अब एक नए अपडेट में जानकारी मिली है कि 7 निर्दलीय सांसदों ने एनडीए को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। इसका मतलब है कि एनडीए का आंकड़ा अब 300 सीटों तक पहुंच गया है। ऐसे में देखना ये है कि अब नीतीश और चंद्रबाबू नायडू की क्या मांग होती है। हालांकि, आपको बता दें कि रिपब्लिक से बात करते हुए जदयू नेता और नीतीश के करीबी केसी त्यागी ने बताया था कि जदयू बिना शर्त के NDA को समर्थन दे रही है।

क्या अब भी हो सकता है खेला : प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण से पहले तक RJD की उम्मीदें खत्म नहीं होने वाली है। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है- ‘शपथग्रहण से पहले तक बहुत कुछ खेल हो सकता है।
इस सरकार में जेडीयू की भूमिका होने जा रही है। जेडीयू के ऊपर देश की नजर है। अग्निवीर योजना, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जाति जनगणना ये सारी चीजें जेडीयू को करानी चाहिए। बिहार के हाथ में ही केंद्र की सत्ता का रिमोट होगा। नीतीश कुमार किंगमेकर की भूमिका में होंगे। जो विवादित मुद्दे हैं, बीजेपी के एजेंडे पर काम ना हो, देशहित में काम हो। देश संविधान से चले। इसका ख्याल-ध्यान तो चंद्रबाबू नायड़ू और नीतीश कुमार को रखना चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा- ‘अयोध्या की सीटें बीजेपी हार गई। बनारस में प्रधानमंत्री का मार्जिन कम होना बड़ा संदेश दे रहा है। बीजेपी ने रामराज लाने की बात कही, जनता दुखी हुई, जनता की अदालत में काम करना पड़ेगा। बुलडोजर उल्टा चल गया और बीजेपी बहुमत से चूक गई। एनडीए सरकार की नैय्या डगमगाती रहेगी। इसकी पतवार चंद्रबाबू नायड़ू और नीतीश कुमार के हाथ में है। आगे आगे देखिये होता है क्या, अभी बहुत खेल बाकी है। अभी बहुत सारी संभावनाओं के द्वार खुले हैं। एनडीए के पास अभी पर्याप्त संख्याबल है। इंडिया गठबंधन के लोग अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। शपथग्रहण से पहले तक बहुत कुछ खेल हो सकता है।’

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

सचिव (वित्त) ने डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत योजनाओं की समीक्षा की एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 नवम्बर: सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के निवासी सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित

एएम नाथ। मंडी : चंबा के निवासी सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सुनील के द्वारा आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर सुन्नी में राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता आयोजित : महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ।  शिमला 14 सितंबर – राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस 2024 अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी मैं आज हिंदी भाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस मनाया गया। समारोह...
article-image
पंजाब

टैक्सी ड्राइवर की हत्या : घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी ,पिता को भेजी लोकेशन

लुधियाना : 10 अगस्त | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!