प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा अति आवश्यकः राघव शर्मा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों का एक घंटे तक डीसी ने किया मार्गदर्शन |

by

ऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। डाइट देहलां के मेधावी विद्यार्थियों के साथ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने परीक्षा के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर लगभग एक घंटे तक चर्चा की तथा उनके सवालों के जवाब भी दिए।
जिलाधीश ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए पूरी तैयारी के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी चाहवानों का आने वाले समय में युवा आईएएस अधिकारियों से साथ संवाद करवाया जाएगा, ताकि उनके अनुभवों सेऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। डाइट देहलां के मेधावी विद्यार्थियों के साथ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने परीक्षा के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर लगभग एक घंटे तक चर्चा की तथा उनके सवालों के जवाब भी दिए।
जिलाधीश ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए पूरी तैयारी के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी चाहवानों का आने वाले समय में युवा आईएएस अधिकारियों से साथ संवाद करवाया जाएगा, ताकि उनके अनुभवों से वह प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। जीवन में असफल होने पर भी कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के उम्मीदवारों के लिए बीआरसी भवन में एक लाइब्रेरी स्थापित करना विचाराधीन है।
राघव शर्मा ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा तथा नेशनल लॉ स्कूल जोधपुर से लॉ करने के उपरांत लंदन में अच्छी नौकरी का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने देश सेवा को चुना तथा पहले ही प्रयास में वर्ष 2013 में प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उतीर्ण की। डीसी ने कहा कि आईएएस परीक्षा पास करना ही जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होता है, बल्कि नौकरी में आने के बाद भी बहुत सी चुनौतियां आती हैं, जिनका कदम-कदम पर सामना करना पड़ता।
इस दौरान वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इससे पूर्व डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने उपायुक्त राघव शर्मा का विद्यार्थियों को समय देने के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि 31 दिसंबर को डाइट देहलां में बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ एक बार पुनः चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता विवेक दत्ता भी उपस्थित रहे। वह प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। जीवन में असफल होने पर भी कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के उम्मीदवारों के लिए बीआरसी भवन में एक लाइब्रेरी स्थापित करना विचाराधीन है।
राघव शर्मा ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा तथा नेशनल लॉ स्कूल जोधपुर से लॉ करने के उपरांत लंदन में अच्छी नौकरी का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने देश सेवा को चुना तथा पहले ही प्रयास में वर्ष 2013 में प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उतीर्ण की। डीसी ने कहा कि आईएएस परीक्षा पास करना ही जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होता है, बल्कि नौकरी में आने के बाद भी बहुत सी चुनौतियां आती हैं, जिनका कदम-कदम पर सामना करना पड़ता।
इस दौरान वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी तथा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इससे पूर्व डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने उपायुक्त राघव शर्मा का विद्यार्थियों को समय देने के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि 31 दिसंबर को डाइट देहलां में बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ एक बार पुनः चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता विवेक दत्ता भी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक-सेवा-परीक्षा-में-सफलता-के-लिए-मार्गदर्शन-व-प्रेरणा-अति-आवश्यकः-राघव-शर्मा.odt (29 downloads)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में सुनी समस्याएं, 1100 हैल्पलाईन पर डायल करके अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है

बिलासपुर 29 जनवरी:- प्रदेश खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाना सुनिश्चित करें। लोगों की समस्याओं का समाधान प्रदेश प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3% महंगाई भत्ता और एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी के आदेश किए जारी, करीब 15000 कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा लाभ – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबित देनदारियों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास...
Translate »
error: Content is protected !!