बी.बी.एम.बी डेलीवेज कर्मचारियों ने चीफ कार्यालय का किया घेराव |

by

नंगल : बी.बी.एम.बी डेलीवेज यूनियन की ओर से लगातार काम दिए जाने की मांग व अन्य मांगों को लेकर बी.बी.एम.बी चीफ कार्यालय नंगल का घेराव किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए यूनियन प्रधान राजवीर ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में कर्मचारियों को लगातार काम दिया जाए, विभाग में दर्जा चार की खाली पड़ी पोस्टों को भरा जाए व ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए आदि हैं।
उन्होंने कहा कि लोकल अधिकारियों की मनमानी व मैं न मानू वाले रवैये से परेशान होकर हमें मजबूरन यह घेराव करना पड़ा है। वहीं मैनेजमैंट अपने कुछ चहेतों को काम देकर बाकी मजदूरों से सौतेला व्यापार कर रही है, जिसका यूनियन विरोध करती हैं। उन्होंने कहा अगर हमें काम पर न रखा गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। जिसकी जिंमेवारी बी.बी.एम.बी मैनेजमैंट की होगी। इस अवसर पर रमन कुमार, जयप्रकाश, दर्शन, गुरचरण, कैलाश, बलकार, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, मीना देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे।
फोटो  : चीफ कार्यालय के गेट पर धरना दिए बैठे डेलीवेज कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
article-image
पंजाब

24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि जिसके तहत शिक्षा विभाग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है।...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह यादगारी भलाई क्लब डोगरपुर द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर के मास्टर राजकुमार ने अपने स्वर्गवासी बेटे अमृतपाल सिंह की याद को समर्पित उसके नाम पर अमृतपाल सिंह यादकारी भलाई क्लब स्थापित किया है। इस क्लब...
article-image
पंजाब

30 ग्राम हैरोईन स्मेत एक काबू

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हैरोईन स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!