प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

by
ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर, बीएस ढिल्लों, राजकीय आइटीआई मैहतपुर के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार, रूपेन्द्र सिंह डीटीई सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई ऊना से नरेश कुमार सहित अन्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अप्रेंटिशशिप के महत्व और इससे औद्योगिक संस्थान तथा प्रशिक्षु को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए कक्षा पांचवीं से स्नातक स्तर तक के अप्रेंटिस को नियुक्त करने के संबंध में अनिवार्य नियमों और शर्ताें बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए वोटर सूचियों को अपडेट करने संबंधी 20, 21 और 22 अगस्त को चलाया जाएगा विशेष अभियान – जिला चुनाव अधिकारी*

नई वोट बनाने, कटाने या बदलने संबंधी प्राप्त किए जाएंगे आवेदन होशियारपुर, 17 अगस्त: ग्राम पंचायतों के आम चुनाव 2024 के लिए 1 जनवरी 2023 के आधार पर तैयार की गई वोटर सूचियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा मामा DSP : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा

 जालंधर : पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!