प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय

by

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चिंतपूर्णी ट्रस्ट एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से शुरू हुई सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर ट्रस्ट को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित हुई है ।इस सुगम दर्शन प्रणाली का राजनीतिक क्षेत्र में विरोध भी हुआ, बावजूद इसके चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने इस प्रणाली को लोगों की सुविधा के लिए जारी रखा। ₹1100 से इस सुविधा प्रणाली में दर्शन करवाए जा रहे हैं । वहीं विकलांगों के लिए व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है कम शुल्क में। इस दर्शन प्रणाली का लाभ उठाने के लिए निरंतर लाइन लगती हैं, मंदिर ट्रस्ट द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल में श्रद्धालुओं को लिफ्ट तक ले जाया जाता है ,लिफ्ट से दर्शन करवाए जाते हैं। प्रसाद, चुन्नी की सुविधा मां के प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस प्रणाली का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है और इसकी सफलता इसी से पता चलती है कि 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय चिंतपूर्णी ट्रस्ट को हो गई है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि 100 दिनों मे मंदिर ट्रस्ट को एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से हुई है। इस प्रणाली से श्रद्धालु आसानी से माथा टेक पा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी को चीन की यूनिवर्सिटी ने अपने विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में किया शामिल

बीजिंग, 16 मार्च  :  चीन की बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय (बीएफएसयू) ने अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में पंजाबी भाषा को शामिल किया है। यूनिवर्सिटी ने पंजाबी पढ़ाने के लिए जमीरपाल कौर...
पंजाब

बी.बी.एम.बी डेलीवेज कर्मचारियों ने चीफ कार्यालय का किया घेराव |

नंगल : बी.बी.एम.बी डेलीवेज यूनियन की ओर से लगातार काम दिए जाने की मांग व अन्य मांगों को लेकर बी.बी.एम.बी चीफ कार्यालय नंगल का घेराव किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए यूनियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत : वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से रखेगी प्रदेश का पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए...
article-image
पंजाब

मिशन रैड स्काई के अंतर्गत नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे बेरोजागर लोगों को बनाया जाएगा आत्म निर्भर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने इस प्रोजैक्ट को सफलतापूर्वक चलाने संबंधी जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक कहा, हर रैड स्काई अधिकारी ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में करेगा 10 बेरोजगार लोगों की पहचान घर-घर...
Translate »
error: Content is protected !!