प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

by

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता उतरे और सरकार व डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह  रौड़ी के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और साफ़ कहा कि किसी भी हालत में होशियारपुर जिले को बाँटने नहीं देंगे।  गढ़शंकर होशियारपुर जिले का अभिन्न अंग है।


बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता गढ़शंकर कोर्ट परिसर के समक्ष एक्टर हुए और फिर गढ़शंकर कोर्ट से शहर में होते हुए  श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित आम आदमी पार्टी के विधायक औरडिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी की रिहायश तक रोस मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए  कहा कि अगर होशियारपुर जिले को विभाजित करने की कोशिश की गई तो सड़कों पर उतरकर लंबे संघर्ष के लिए हम तैयार है।


बार एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष एडवोकेट पलविंदर सिंह घुम्मन ने रोष मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि वे नए जिले का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि विरोध होशियारपुर जिले के क्षेत्रों को होशियारपुर से अलग करने का कर रहे है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक और डिप्टी स्पीकर पर आरोप लगाया कि वह इस बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा हलका इंचार्ज गढ़शंकर निमिशा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर हलका को होशियारपुर से अलग नहीं होने दिया जाएगा तथा हलका के लोग ऐसा प्रयास करने वालों को बख्शेंगे नहीं। इसके इलावा कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, कांग्रेस नेता जसवीर सिंह पुरखोवाल, अकाली दल बादल नेता इकबाल सिंह खेड़ा, कांग्रेस की नेता सरिता शर्मा, कुलविंदर बिट्टू, युथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ,कामरेड कलभूषण कुमार मेहंदवाणी, बीबी सुभाष मट्टू व अन्य नेताओं ने भी जिले के विभाजन के खिलाफ संघर्ष की चेतावनी दी।
इस दौरान गढ़शंकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार भट्टी, पूर्व अध्यक्ष पंकज कृपाल ,एडवोकेट हरविंदर पाल ,एडवोकेट आरएस बेदी,बार एसोसिएशन बलाचौर के अमन राणा, एडवोकेट बी.एस. रियाड़, एडवोकेट संजीव कालिया, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, एडवोकेट रुपेश खन्ना ,एडवोकेट हितेश पुरी, एडवोकेट संजीव कुमार डोड, एडवोकेट अनुराग भारद्वाज, एडवोकेट पुरी, एडवोकेट अमरेंद्र सिंह भुल्लर, एडवोकेट दीपांकर लांब, एडवोकेट विक्रम सिंह, गुरवीर सिंह चोटाला, शमशेर सिंह भारद्वाज, नवजिंदर सिंह बेदी, मनिंदरपाल सिंह, रमन कुमार गुजराल, एडवोकेट संजीव बंगा ,शशि कुमार, गुरदीप सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, एडवोकेट एल खन्ना, एडवोकेट सरिता कंवर, एडवोकेट अंजना डोड, एडवोकेट मधु राणा, एडवोकेट  ममता राणा, एडवोकेट तामिक्षा डोड, एडवोकेट रूपिका ठाकुर, एडवोकेट मनजीत ,एडवोकेट स्वाति पाठक सहित बड़ी संख्या में रोष मार्च  में बार एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਭੂਰੀਵਾਲਿਆਂ ਦਾ 134 ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਸਮਾਗਮ ਸ਼ਰਧਾਪੂਰਵਕ ਸਮਾਪਤ

ਸਤਿਗੁਰੂ ਰਕਬੇ ਵਾਲੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੇ ਪੁੰਜ ਅਤੇ ਪਰਉਪਕਾਰਤਾ ਦੀ ਮੂਰਤ ਸਨ -ਅਚਾਰੀਆ ਚੇਤਨਾ ਨੰਦ ਜੀ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਬਲਾਚੌਰ:25 ਦਸੰਬਰ : ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ (ਗਰੀਬਦਾਸ ਸੰਪਰਦਾਇ) ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਅਵਤਾਰ ਬ੍ਰਹਮਲੀਨ ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ...
article-image
पंजाब

पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू : पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हज़ार 555 : पुरूष वोटर -1 करोड़ 12 लाख 67 हज़ार , महिला वोटर 1 करोड़ 1 लाख 53 हज़ार 767 और 769 अन्य वोटर : सिबिन सी

चंडीगढ़ : लोक सभा मतदान 2024 के लिए पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है और 14 मई तक जारी रहेगा। 11 और 12 मई को छुट्टियाँ होने के कारण कागज़ जमा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी : गुरनाम जसवाल सेवादार

इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया 23 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6 बजे तक निकाली जाएगी 29 जुलाई को झंडों की नगर परिक्रमा की जाएगी 30 जुलाई को...
Translate »
error: Content is protected !!