प्राकृतिक आपदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम जिम्मेदारी

by

एएम नाथ। मंडी ;  प्राकृतिक आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महिला एवं बाल विकास विभाग की सराज परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए लाभार्थियों के घर-घर जाकर पोषणयुक्त राशन पहुँचाया। विभाग द्वारा चलाया गया यह विशेष वितरण अभियान आपदा के समय राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।
सराज परियोजना के तहत कुल 221 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 97 केंद्र बालीचौकी और 124 केंद्र थुनाग उपमंडल में कार्यरत हैं। इस अभियान के अंतर्गत कुल 4,782 लाभार्थियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। बालीचौकी क्षेत्र के 97 केंद्रों के माध्यम से 2,644 लाभार्थियों को और थुनाग क्षेत्र के 124 केंद्रों के माध्यम से 2,138 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त संक्रमण की रोकथाम हेतु सराज परियोजना की 32 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर क्लोरीन की टेबलेट भी वितरित की गईं।
इस संबंध में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी अजय बदरेल ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी न केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, बल्कि यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक लाभार्थी तक राशन सामग्री समय पर पहुँचे।
अजय बदरेल ने जानकारी कि इस आपदा में विभाग की 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें आंगनवाड़ी केंद्र लाम्बशाफड़ की ममता देवी, थुनाग की सीता देवी, रोड की द्रोपदी, कुथाह की डोलमा देवी, जरोल की हिमा देवी, फंदार की तेजी देवी, बन्याड की लीला देवी, लोटशेगलू की ढमेश्वरी देवी, पखरैर की चनाली देव सुनाह की नर्वदा देवी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना घर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी अपने कर्तव्यों से विमुख न होकर पूरी निष्ठा के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाई और लाभार्थियों तक राशन सामग्री पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई, जो कि अत्यंत प्रेरणादायक है। अजय बदरेल ने कहा कि विभाग इन कर्मियों के साहसिक प्रयासों और सेवाभाव की सराहना करता है तथा संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान में जन सहभागिता जरूरी: सत्ती

क्लीन इंडिया मासिक अभियान पर दिलाई स्वच्छता की शपथ ऊना, 1 अक्तूबर: ऊना, 30 सितंबर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज इंदिरा स्टेडियम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत : कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां स्कूल में 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरे बच्चों को किए समर्पित साइंस पार्क की बच्चों को दी सौगात

स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले स्वo रबलु राम गुलेरिया के परिजनों को किया सम्मानित सुभाषना भारती के पहाड़ी काव्य संग्रह “बण-बणदे रंग”का किया विमोचन नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं। नगरोटा सूरियां, 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा बने सांसद : बीत ईलाके में खुशी की लहर, शीध्र किशोरी लाल शर्मा बुलाकर किया जाएगा सम्मान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा लोकसभा हलका अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार समृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हरा कर सांसद चुने गए है। जिसके बाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
Translate »
error: Content is protected !!