विद्यार्थी स्वयं की क्षमता पहचान कर लक्ष्य प्राप्ति को कड़ी मेहनत करें : एसडीएम के.के.शर्मा

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोले एसडीएम
जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी:
एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी क्षमता की पहचान कर कड़ी मेहनत करें। जीवन में केवल कड़ी मेहनत ही एक ऐसा माध्यम है जिसके तहत व्यक्ति सफलता की बुलंदियों को प्राप्त कर सकता है। एसडीएम आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए वे एक भाव के साथ निर्धारित लक्ष्य का बीजारोपण करें। साथ ही लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रतिदिन भाव को जगाते रहें ताकि गुजरते वक्त के साथ-साथ वे निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने का यह भाव जीवन पर्यन्त चलते रहना चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि वे जीवन में कभी भी स्वयं की दूसरों के साथ तुलना न करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग निर्मित किया है तथा प्रत्येक व्यक्ति की अपनी योग्यताएं व क्षमताएं होती हैं, ऐसे में दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने से बचें। उन्होंने कहा कि हर दिन व्यक्ति का एक बेहतर दिन साबित हो इसके के लिए वे स्वयं का आत्मावलोकन करते हुए स्वयं से प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करें।
उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य है तथा प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आगे बढऩे के समान अवसर प्रदान किये गए हैं। ऐसे में बच्चे अपनी योग्यता व क्षमता के आधार पर जीवन में अपना लक्ष्य तय करते हुए स्वयं के साथ देश व समाज की उन्नति के लिए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि एक अच्छे व बेहतर नागरिक होने के नाते वे समाज के साथ स्वयं को हमेशा जोडऩे के लिए तत्परता के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने बच्चों से स्वयं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से भी दूर रहने का आहवान किया।
एसडीएम ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि जो बच्चे इस बार कोई भी स्थान प्राप्त करने से पीछे रहे गए हैं वे आगे कड़ी मेहनत करते हुए स्वयं को स्थापित करने का प्रयास करें।
उन्होंने बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्कूल प्रशासन, एसएमसी, अभिभावकों तथा बच्चों को हार्दिक बधाई दी। एसडीएम गुम्मा स्कूल कलस्टर के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी मिडल व प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को भी विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने के लिए पुरस्कृत किया।
इससे पहले उन्होंने स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा तैयार मॉडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा बच्चों के प्रयासों को सराहा। इसके उपरांत उन्होंने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों तैयार की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ललित धरवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य ललित धरवाल के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बच्चों के अभिभावक व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा : नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली में संशोधन का निर्णय : संशोधन से सुनिश्चित होगी निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रक्रियाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) प्रणाली में संशोधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल की पाँचवीं संध्या पर “पहाड़ी स्टार नाइट” पर देखने को मिली संगीत और नृत्य की अनुपम छटा

कुलदीप शर्मा की नाटी की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, ड्रोन शो रहा विशेष आकर्षण का केंद्र एएम नाथ।   धर्मशाला, 28 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के अंतर्गत पाँचवीं संध्या को 28 दिसम्बर, शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!