प्राचीन शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में श्री राम कथा स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में शुरू

by

श्री राम कथा आचार्य स्वामी सुधीर शरण जी अयोध्या वाले करेंगे
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन शिव मंदिर में मौजूदा महंत उदय गिरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से महामाई के प्रथम नवरात्रे के अवसर पर श्री राम कथा का आरंभ हुआ इस अवसर पर संगतों की ओर से श्री राम कथा का मंच बहुत ही श्रद्धा भाव से त्यार किया इस अवसर पर महंत उदय गिरी जी महाराज ने बताया के श्री राम कथा आचार्य सुधीर शरण जी अयोध्या वाले करेंगे इस अवसर पर पंडितों की ओर से निरंतर पूजा अर्चना की जा रही है इस अवसर पर महंत उदय गिरी जी ने बताया के मंदिर की ओर से समय समय पर विश्व शांति हेतु हवन,पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है जिनमे आने वाली 19 फरवरी से 1101 कुंडिय हवन यज्ञ स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में शुरू किए जाएंगे और यह भव्य कार्यक्रम नॉर्थ इंडिया का पहला कार्यक्रम होगा जो विश्व शांति हेतु होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के मंदिर में करवाया जाएगा महंत उदय गिरी जी ने बताया के मंदिर में होने वाले प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में राजसी, सियासी,धार्मिक , सामाजिक और अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते है उल्लेखनीय है इस मंदिर में भगवान का भंडारा रोजाना निरंतर संगतों को वितरण होता है इस अवसर पर महंत उदय गिरी जी महाराज,अनुराग सूद,डाक्टर हर्षविंदर सिंह पठानीय,वंदना शर्मा,करतार कौर,परमजीत कौर,कुलदीप कौर,नरेंद्र ठाकर,प्रदीप कुमार,अनमोल कुमार , मीरा,संजीव कुमार पाचनंगल,हरमनप्रीत सिंह सहित अन्य संगते उपस्थित थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने गांवों में बैठके कर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस में पहुँचने का किया आग्रह

गढ़शंकर।  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस की तैयारी के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव सिकंदरपुर, रसूलपुर और चहलपुर में किसान बैठकें...
article-image
पंजाब , समाचार

SHO और उसके साथी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार को उसके...
article-image
पंजाब

एआईजी आशीष कपूर गिरफ्तार : विजिलेंस छह महीने से कर रही थी जांच

चंड़ीगढ़: 6 अक्तूबर: पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही...
article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!