प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियां को लेकर नौ दिसंबर तक करें दावे आक्षेप : संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त ए शेनमोल

by

धर्मशाला, 09 नवंबर। मंडलायुक्त ए शेनमोल ने वीरवार को अपने कार्यालय में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम) /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, (तहसीलदार/नायव-तहसीलदारों) के कार्यालयों के अतिरिक्त सम्बन्धित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त किये गये अभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों के पास प्रारूप प्रकाशन की तिथि 09 दिसम्बर, 2023 तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेेंगी। इस अवधि में दौरान समस्त स्थानों पर दावे तथा आक्षेप दाखिल किये जा सकते हैं। दावे व आक्षेप दाखिल करने हेतु प्ररूप 6, 6क, 7 तथा 8 सम्बन्धित निर्वाचक/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों अथवा सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेेेंगें। उन्होंने बताया कि प्ररूप-6 के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु आवेदन. प्ररूप-6क के तहत अप्रवासी निर्वाचकों के लिए मतदाता सूची में नये नाम दर्ज करने हेतू आवेदन. प्ररूप-7 केतहत मतदाता सूची से नाम हटाये जाने/आक्षेप हेतु आवेदन.प्रारूप-8 के तहत मतदाता सूची में नाम विवरण शुद्व करवाने व मतदान केन्द्र व सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्र्तगत व दूसरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थानंातरित करने हेतु आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में दर्ज योग्य, स्थानान्तरित, मृत एंव गुमशुदा मतदाताओं का सत्यापन कर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन रखने में बूथ लेवल एजेन्टों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक मतदान केन्द्र पर समस्त राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेन्टों (ठस्।ेद्धे की प्रतिनियुक्ति की जानी अनिवार्य है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित तथा अद्यतन बनाये रखने हेतु सभी राजनैतिक दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं / बूथ लेवल कमेटी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें कि वह फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में दर्ज नामांे का अवलोकन करके मृतक, स्थानांतरित-अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने व योग्य मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का एक-एक सैट निःशुल्क अपने दल से प्राधिकृत पदाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम) के कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के ध्यानार्थ यह बात भी लाई जाती है कि सामान्यतः राजनैतिक दल द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्टस् एक दिन में अधिकतम 10 दावे / आक्षेप तथा पुरे पुनरीक्षण की अवधि में अधिकतम 30 दावे / आक्षेप ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या अभिहित अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक ही परिवार के सदस्यों के दावे/आक्षेप परिवार के मुखिया अथवा किसी व्यस्क सदस्य द्वारा इकट्ठे प्रस्तुत किये जा सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर, सहायक आयुक्त मंडलायुक्त रामप्रसाद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बजाने की तैयारी : 31 मार्च को जिलाधीश आधिकारिक अपने-अपने जिलों का करेंगे रोस्टर सार्वजनिक

एएम नाथ । शिमला :  पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!