प्रिंट मीडिया में 19 व 20 फरवरी को विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले प्री- सर्टिफिकेशन जरुरी : जिला चुनाव अधिकारी

by

होशियारपुर, 17 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार 19 व 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी होशियारपुर से प्री-सर्टिफिकेशन लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की ओर से कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवाया जा सकेगा।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में विधान सभा चुनाव-2022 का मतदान पूरा होने के 48 घंटे पहले (18 फरवरी को सांय 6 बजे से 20 फरवरी को वोट प्रक्रिया मुकम्मल होने तक) इलेक्ट्रानिक मीडिया (टी.वी चैनल, सोशल मीडिया, मोबाइल, एस.एम.एस. या प्री-रिकार्डिड संदेश) आदि पर राजनीतिक विज्ञापन व प्रचार पर पाबंदी रहेगी।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि केवल प्रिंट मीडिया में 19 व 20 फरवरी को (वोट वाले दिन व वोट से एक दिन पहले) प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन के लिए अग्रिम मंजूरी जरुरी है। उन्होंने बताया कि मंजूरी के लिए कमरा नंबर 312, तीसरी मंजिल, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने प्रिंट मीडिया को अपील करते हुए कहा कि 19 व 20 फरवरी को राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की ओर से विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले एम.सी.एम.सी की ओर से जारी प्री-सर्टिफिकेशन जरुर चैक कर लिया जाए व बिना प्री-सर्टिफिकेशन के विज्ञापन प्रकाशित न किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहू-जिभी से लापता हुआ अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’.: ÷परिवार कर रहा तलाश, स्थानीय लोगों से मांगी मदद

30 अप्रैल की रात हिडन वाटरफॉल कॉटेज से उड़ गया था 10 माह का तोता। ग्रे रंग, लाल पूंछ और दाहिने पैर में ‘एस.डी. एवियरी’ लिखी धातु की अंगूठी है खास पहचान। जिभी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता : फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा : नितिन नबीन के पंजाब दौरे से मिलेगा प्रदेश भाजपा को बल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 22 जून : पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में भव्य स्वागत किया। इस मौके खन्ना ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बरात लेकर पहुंचा दूल्हा… ना घर मिला न दुल्हन

रोहित जसवाल।  हरोली : सिंगा गांव में मंगलवार को एक कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची हरोली के गांव सिंगा पहुंची। जब दूल्हा पक्ष लड़की का घर...
Translate »
error: Content is protected !!