प्रियंका का लोगों से आह्वान: बदलाव लाएं, झूठों से छुटकारा पाएं : कांग्रेस का दर्शन श्रीमद भगवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित – प्रियंका गांधी

by
चंडीगढ़, 26 मई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से झूठ बोलने वालों से छुटकारा पाने का आग्रह करते हुए, कांग्रेस/इंडिया की सरकार को चुनकर देश और अपने जीवन में बदलाव लाने का आह्वान किया है।
यहां इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में लगभग 25 हजार लोगों की उपस्थिति वाली एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, सुश्री गांधी ने भाजपा के कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने संबंधी आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दर्शन श्रीमद् भागवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित था, जिसने सत्य, प्रेम, सद्भाव और अहिंसा की शिक्षा दी।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने, हर साल दो करोड़ नौकरियां देने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे फर्जी वादे करके केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण किया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के दावों का जिक्र करते हुए कि उन्होंने कभी भी हिंदू-मुस्लिम चीजों के बारे में बात नहीं की और अगर उन्होंने ऐसी बात की है, तो वह प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं, पर सुश्री गांधी ने कहा कि उन्होंने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि वह प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं, जो इन वर्षों में और हर चुनाव में वह केवल हिंदू-मुस्लिम चीजों के बारे में बात करते रहे हैं। जिन्होंने देश और इसके लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में कभी नहीं बोला।
उन्होंने मोदी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाते हुए, कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री ने, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, उस तरह से बात नहीं की जैसे मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उनके जैसे नेताओं को मोदी की बातों पर शर्म आती है। उन्होंने करीब 25 हजार लोगों की भारी भीड़ से कहा, आखिरकार वह सबके प्रधानमंत्री हैं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी देश के समक्ष बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की दुर्दशा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करने से हमेशा बचते रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश में 70 करोड़ बेरोजगार लोगों के साथ बेरोजगारी 45 वर्षों में सबसे अधिक स्तर पर है।  उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, जिससे जीवन कठिन हो गया है और खेती अब लाभकारी नहीं रह गई है।
उन्होंने लोगों से अपने जीवन और देश में बदलाव लाने के लिए और कांग्रेस/इंडिया की सरकार चुनने का आग्रह किया, जो उनके लिए सबसे जरूरी मुद्दों का समाधान करेगी।
इस दौरान सुश्री गांधी ने कांग्रेस पार्टी की विभिन्न गारंटियों का जिक्र किया।  उन्होंने कहा कि हर गरीब परिवार को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक नए स्नातक को उस अवधि के लिए एक लाख रुपये की सुनिश्चित आय के साथ एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप मिलेगी।  इसके अलावा, कांग्रेस सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में तीस लाख खाली आसामियाँ भरेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों का कर्ज माफ करेगी और एक स्थायी ऋण राहत आयोग का गठन करेगी, जो समय-समय पर उनके मामलों की जांच करेगा।  इसके अलावा, विभिन्न फसलों पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी होगी।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जहां किसान 50 हजार, एक या दो लाख रुपये के कर्ज के लिए आत्महत्या कर रहे थे, वहीं मोदी ने 22 अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए।
उन्होंने अग्निपथ योजना का भी जिक्र किया, जिसने सेना में शामिल होने के इच्छुक देश के युवाओं की आकांक्षाओं को निराश और कुचल दिया है।
इस मौके पर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की जोरदार अपील करते हुए, उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही उनके कल्याण के बारे में सोचती है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, मनीष तिवारी, विवेक बंसल इत्यादि शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

म्युनिसिपल चुनावों में खन्ना को मिली पूर्वी मंडल चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

होशियारपुर 21 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना का संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा आगामी म्युनिसिपल चुनावों के लिए खन्ना को जिला पूर्बी मंडल के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त...
article-image
पंजाब

Punjab’s War Against Drugs:

Massive Joint Operation Target Unauthorized Construction on Waqf Board Land Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 6 : In a decisive move under the “War Against Drugs” initiative launched by the Punjab Government, Hoshiarpur Police, along with the...
article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
Translate »
error: Content is protected !!