प्री-जनमंच कार्यक्रम के तहत चलोला में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुनी जन समस्याएं

by

ऊना: 10 सितंबर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है। जनमंच के चलते लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते तथा एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जनमंच का आयोजन होता है, जिससे लोगों के काम उनके घर-द्वार पर होते हैं। उन्होंने कहा कि प्री-जनमंच गतिविधियां इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें बहुत सी समस्याएं सुलझ जाती हैं। प्री-जनमंच गतिविधियों का उद्देश्य चयनित पंचायतों में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना भी है, ताकि कोई भी पात्र उस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों की सुनवाई हो रही है और लोगों की समस्याओं का निपटारा हो रहा है, जिसके कारण जनमंच प्रदेश सरकार के सबसे सफल कार्यक्रमों में से एक बन गया है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या सुनना और उसका निपटारा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। कुटलैहड़ में बह रही विकास की धारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद कुटलैहड़ में विकास की धारा बह रही है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों के लिए अनेकों परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। पशुओं के लिए आंचलिक अस्पताल का भवन 10 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह में निर्माणधीन है। आठ करोड़ रुपए की लागत से डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म भी खोला जा रहा है। इसके लिए बसाल में 350 कनाल भूमि पर 47.50 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र खोला जा रहा है, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसान व पशुपालकों के लिए यह सारी सुविधाएं मील का पत्थर सिद्ध होंगी।
यह रहे उपस्थित : जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, बीडीओ रमनवीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, वन विभाग से राहुल शर्मा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी उन्मूलन को लेकर ज़िला भर में आयोजित होंगे नि-क्षय शिविर : विपिन ठाकुर

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नि-क्षय वाहन का रूट प्लान एएम नाथ। चम्बा :  मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ज़िला भर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

78 लाख रुपए से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

तुन्नूहट्टी,मेल व नैनीखड्ड पंचायत की पेयजल वितरण प्रणाली का किया जाएगा सुधार, व्यय होगी 10.50 करोड़ रुपए की धनराशि चंबा, 1 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना, 21 मार्च – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर के सहयोग से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में “बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज धीमान को महिला आयोग की सदस्य किया नियुक्त

एएम नाथ।  हमीरपुर 25 नवंबर। नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कश्मीर की डॉ. राज धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को...
Translate »
error: Content is protected !!