प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को दे डाला अंजाम : प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था होटल में

by
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब उसने धोखे से अपने प्रेमी को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था।
उसी दौरान किसी धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के गुप्तांग पर हमला कर दिया. इसमें प्रेमी के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका भी इस घटना में घायल हो गई. हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। अपराध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी-प्रेमिका को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्रेमी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है इस घटना में घायल प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन अचानक प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर गुस्साई प्रेमिका ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया. दरअसल, चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव निवासी एहतशाम उर्फ बबलू और एक युवती के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन इसी बीच प्रेमी एहतशाम की शादी मेरठ जनपद के गांव सिवाल खास में एक युवती के साथ तय हो गई. बताया ये भी जा रहा है कि 15 दिन पूर्व प्रेमी की सगाई होने से नाराज प्रेमिका ने रविवार को प्रेमी एहतशाम को मिलने के बहाने से सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया था. उसी दौरान दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और प्रेमिका ने किसी धारदार हथियार से प्रेमी के गुप्तांग पर हमला बोल दिया।
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आज शाम थाना सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पर यह सुचना प्राप्त हुई कि एक लड़का-लड़की के बीच में झड़प हो गई है, जिसमें लड़की ने लड़के के प्राइवेट पार्ट को कट कर दिया है और उसे लड़की के हाथ में भी चोट लगी है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इन दोनों को अस्पताल लाया गया. अभी तक जो प्राथमिक सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है उसके अनुसार, दोनों ही चरथावल के रहने वाले हैं. लड़का और लड़की के बीच में काफी टाइम से रिलेशनशिप चल रहा था. लड़की का यह कहना है कि इस लड़के ने कहीं और अपनी शादी फिक्स कर ली थी, जिसको लेकर यह लड़की बहुत ज्यादा नाराज थी.
आज इन दोनों ने एक दूसरे के साथ मिलने का प्रोग्राम बनाया, इस बीच लड़की ने मौका देखकर एक कटर से लड़के के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसके बाद लड़की का यह कहना है कि उसने भी अपने आप की भी जान लेने की कोशिश की, जिसमें लड़के ने उसका बीच बचाव किया. लड़की के हाथ में भी कट लग गया. घटनाक्रम अभी एक्जेक्टली जांच का विषय है, क्योंकि लड़की घटनाक्रम किसी गेस्ट हाउस का बता रही है. वहीं लड़का घटनाक्रम गाड़ी के अंदर का बता रहा है. मौके पर जाकर जांच की जाएगी तो एक्जेक्टली पता चलेगा. बाद में उनकी सीडीआर औऱ दूसरे रिकॉर्ड देखे जाएंगे. उसके बाद पता चलेगा कि किसने पहल की थी रिलेशन में. करीब 8 साल से रिलेशनशिप में होना दोनों बता रहे हैं. लड़की बालिग लग रही है. लड़का-लड़की करीब करीब 21 साल से ऊपर ही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संगरूर में धरने पर पाबंधी : धरने को लेकर लगाई गई पाबंदी डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने वापस लेने की मांग

गढ़शंकर, 11 सितम्बर प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब की विभिन्न मजदूर यूनियनों द्वारा संगरुर में लगाए जा रहे धरने पर पाबंदी लगाने का डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा सख्त शब्दों में निंदा की गई। फ्रंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं जस्टिस निर्मल यादव….जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख कैश, 17 साल बाद आएगा फैसला

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा 2008 में न्यायाधीश निर्मल यादव के खिलाफ दर्ज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आलका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

176 ग्राम चरस बरामद : तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से की बरामद

एएम नाथ।  चम्बा  :  प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 176 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में उसके...
article-image
पंजाब

स्वस्थ जीवन शैली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती व दैनिक व्यायाम, समय पर शारीरिक जांच बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर।  विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टरों या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष संदेश के साथ आता है। यह शब्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राइमरी हेल्थ...
Translate »
error: Content is protected !!