प्रेमिका समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : रात में घर से निकला था युवक, सुबह मिला शव

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक युवक का शव गांव मल्ला रहीमे के से गुजरने वाली माइनर से मिला था। अब पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। नौजवान गुरप्रीत सिंह का शव गांव मल्ला रहीमे के से गुजरने वाली माइनर से मिला था। शव पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने ममदोट थाने के सामने धरना दिया तो पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत का किसी लड़की संग प्रेम-प्रसंग था। मृतक के पिता बूड़ सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बेटे गुरप्रीत के साथ मारपीट के सबूत मिले हैं। उनके बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। उनका बेटा नौ मई की रात को बाइक लेकर गांव छांगा खुर्द गया था। लड़की भी इसी गांव की रहने वाली है। रात को घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। 10 मई को उसका शव माइनर के पास से मिला। उसके शव पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ तो भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने थाना ममदोट के समक्ष शव रखकर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर प्रेमिका, उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
पंजाब

गांव सभरा : 12 गुरुद्वाारा तथा इतनी ही श्मशानघाट : SGPC ने गंभीर नोटिस लेते हुए इसका जोरदार विरोध किया

अमृतसर, 15 अक्तूबर : पंजाब के कुछ गांव अभी भी ऐसे हैं, जहां पत्तियां (मुहल्ला) अथवा जात-पात के आधार पर गुरुद्वारा साहिबान की स्थापना की गई है तथा अलग श्मशानघाटों का निर्माण किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी की बड़ी बहन का देहांत : कल मोहाली में किया जायेगा अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की बड़ी बहन अशोकी पाठक का कल देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल साढ़े ग्यारह वजे मोहाली में किया जाएगा। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का स्टाफ बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन दान करेगा 

गढ़शंकर, 3 सितंबर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सभी स्टाफ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन दान करने का फैसला...
Translate »
error: Content is protected !!