प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

by

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगाया है।  पीड़ित छात्रा ने 44 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर राजिंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर राजिंद्र कुमार के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी प्रोफेसर राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी प्रोफेसर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सेंटर यूनिवर्सिटी में इस तरह का यह चौथा मामला है। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने सेंटर यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस परिसर में ताला जड़ दिया।

होटल में बुलाकर किया छात्रा से रेप :  एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने आगे कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि होली के दिन केमिस्ट्री के प्रोफेसर ने उसे प्राइवेट होटल में किसी बहाने मिलने के लिए बुलाया था। तभी उसके संग होटल में प्रोफेसर ने रेप किया. पीड़ित छात्रा धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस में पीएचडी की पढ़ाई कर रही है।

घटना के बाद से गुस्साए छात्रों ने अब रखी ये मांग :  इस घटना के बाद से धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस में छात्रों का गुस्सा कैंपस प्रशासन और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ है। गुस्साए छात्रों की मांग है आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसे जेल भेजने के साथ ही यूनिवर्सिटी से भी प्रोफेसर के पद से हटाया जाए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टीचर को किया सस्पेंड :  वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर राजिंदर (44 साल) को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य भी है। आरोपी और पीड़िता ने होली वाले दिन होटल में पहले बीयर पी और साथ खाना खाया। फिर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के चाचा और तीन अन्य लोगों गिरफ्तार : डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आज मार्च निकालने वाली थीं

अमृतसर :  खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर और चाचा सुखचैन सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल की मां बलविंदर कौर के...
article-image
पंजाब

पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष...
article-image
पंजाब

15.21 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 14.41 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूर….किसानों को 24 घंटे के भीतर मिल रही भुगतान राशि, अब तक 2,700 करोड़ रुपए जारी : लालचंद कटारुचक्क

खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने टांडा और दसूहा की दाना मंडियों में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, सरकार खरीद प्रबंधों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की बेरुखी का खामियाजा भुगत रहे पांगी घाटी के लोग : MLA डॉ. जनक राज  

एएम नाथ। शिमला :   भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2024 और 2025 के दौरान जब सामान्य चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया।...
Translate »
error: Content is protected !!