BJP के बागियों के साथ -साथ महिला चेहरों पर बड़ा दाव खेल सकती कांग्रेस : मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी और शिमला से दयाल प्यारी को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

by
लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, गगरेट से राकेश कालिया व धर्मशाला से राकेश चौधरी पर हुई चर्चा
एएम नाथ। शिमला :  चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी का आदेश है कि उन्हें मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ना होगा। पार्टी का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि उन्होंने कहा -मैंने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अपनी मजबूरियां और कारण बता दिए हैं। प्रदेश में उपचुनाव भी जरूरी हैं। इसलिए मैंने एक जिम्मेवारी देने को कहा था। कई समस्याओं को मैंने उठाया है, कुछ फैसले हो गए हैं। कुछ शेष हैं। मुझे आश्वासन मिला है कि सभी बातें पूरी होंगी। सरकार और संगठन चुनाव में एकजुट होकर उतरेंगे। प्रतिभा के इस बयान से मंडी से उनके चुनाव लड़ने पर स्थिति स्पष्ट होने के संकेत मिले हैं। चंडीगढ़ बैठक में सरकार और संगठन के गिले-शिकवे दूर किए गए। संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने हमीरपुर संसदीय सीट से चौंकाने वाला प्रत्याशी तय करने के संकेत दिए हैं। अब 5 और 6 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर मंथन होगा। उधर, सरकार और संगठन में नियुक्तियों से पहले समन्वय समिति को नाम भेजकर मंजूरी लेने पर भी सहमति बनी है। हर 15 दिन में समिति की बैठक होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और रामलाल ठाकुर मौजूद रहे।
उधर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपचुनाव में सभी छह सीटें जीतेगी। सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति की बैठक के दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक नेताओं को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं के अनुसार लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, गगरेट से राकेश कालिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी पर भी चर्चा हुई। इन सभी को कांग्रेस में शामिल करने से पहले सर्वे करवाने पर सहमति बनी।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महिला प्रत्याशियों पर दांव खेल सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दो से तीन महिला प्रत्याशी उतारने पर विचार चल रहा है। आधी आबादी को लक्षित करते हुए पार्टी मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी और शिमला से दयाल प्यारी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 बीडीओ कां तबादला : सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, विवेक चौहान बीडीओ सुंदरनगर

शिमला : सरकार ने 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी – चुनावी वर्ष में प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया था : सीएम सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः...
Translate »
error: Content is protected !!