प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

by

ऊना – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
प्रो. राम कुमार ने हरोली विधानसभा को खेल के मामलों में केंद्रीय मंत्री के समक्ष नए प्रोजेक्ट लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जो डीपीआर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजी है, उनके लिए जल्द से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाए, ताकि जो सड़कें रह गईं हैं उनका निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। इस मुलाकात में प्रो. राम कुमार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से हरोली के लिए प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क पर विस्तृत चर्चा की जिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि हिमाचल को जल्द ही बल्क ड्रग पार्क मिलेगा व हरोली विधानसभा में ही स्थापित होगा। प्रो. राम कुमार ने हरोली विधानसभा के अन्य प्रमुख कार्यो पर भी चर्चा की, जिसमें किसानों की धान की फसल की खरीद हरोली में करवाने बारे व किसानों की धान की फसल को स्थानीय स्तर पर खरीदने की आगामी योजना पर चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि इस बार धान की फसल की खरीद हरोली में स्थानीय स्तर पर एफसीआई के माध्यम से होगी जिससे किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश नहीं आएगी व किसानों की फसल को केंद्र सरकार खरीदेगी। प्रो. राम कुमार ने केंद्रीय मंत्री को हरोली विधानसभा आने का निमंत्रण भी दिया जिसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकारते हुए कहा कि जल्द ही वह हरोली विधानसभा के प्रवास पर आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार सस्ती जमीनें लेकर हिमुडा को देने और फिर उसे बिल्डर्स को देने की साज़िश एनओसी देने के लिए पंचायतों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उठापटक ने पक्का किया कंगना का टिकट : कांगड़ा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव

 भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा एएम नाथ। शिमला :   एक महीने से चल रही सियासी उठा पटक ने ही मंडी से कंगना रणौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाड़छू पुल के निकट हुए भारी नुक़सान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायज़ा

एएम नाथ। धर्मपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी ज़िला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पाड़छू पुल के निकट हुए भारी नुक़सान का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मपुर और आस-पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक पूरा करें सीएचसी हरिपुर के नए भवन का निमार्ण कार्य: कमलेश ठाकुर

विधायक ने आरकेएस की बैठक में दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश राकेश शर्मा।  धर्मशाला, 6 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!