फगवाड़ा के गौशाला में एक दिन में 20 गायों की मौत : हिंदू संगठन में रोष, बंद का आह्वान

by
फगवाड़ा :   फगवाड़ा में गौशाला में 20 गायों की मौत और 28 के बीमार हो जाने की घटना से हिंदू संगठन नाराज हैं और वे प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका आरोप है कि गायों के खाने में जहर था और उन्होंने सोमवार को बंद का आह्वान किया।
अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना के पीछे विद्वेषपूर्ण भावना नजर नहीं आई. हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई और हर एंगल से जांच चल रही है।  फगवाड़ा की एसपी रुपिंद्रर कौर भट्टी ने कहा कि रविवार रात को श्रीकृष्ण गौशाला में 20 गायों की मौत हो गई और 28 बीमार हो गई हैं. गुरु अंगल देव वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में पशु चिकित्सकों की टीम मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कर रही है. पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही गायोंकी मौत की वजह का पता चलेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच :  एसपी भट्टी ने कहा कि इसके पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य नहीं लग रहा है लेकिन हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. गौशाला के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि इसके पीछे कोई गड़बड़ी तो नहीं है. बीमार गायों का पशु चिकित्सक की टीम इलाज कर रही है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौशाला के मैनेजर सतनाम सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 325 के तहत केस किया गया है. इसके अलावा प्रीवेन्शन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
 सांसद ने गौशाला का किया दौरा :  हिंदू संगठनों ने फगवाड़ा की घटना का विरोध जताते हुए बंद का आह्वान किया. हिंदू संगठनों का दावा है कि जो खाना गायों को दिया गया वह जहरीला था और इस घटना के पीछे जो लोग हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में मार्च निकाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सोम प्रकाश औऱ विजय सांपल, आप सांसद राज कुमार चब्बेवाल और कुछ अन्य नेताओं ने गौशाला का दौरा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा: लाल चंद कटारुचक्क

वन मंत्री ने होशियारपुर की पालीथीन थैलों की फैक्ट्री का किया दौरा, पूर्णतौर पर कार्यशील फैक्ट्री में किया जा रहा है प्रति सप्ताह 3.50 टन थैलों का उत्पादन थैलों के स्तर में वृद्धि करते...
article-image
पंजाब

लाठी चार्ज : सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे थे मजदूर यूनियन के लोग

संगरूर : पंजाब के संगरूर में पंजाब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर लाठी चार्ज किया है। मजदूर यूनियन के लोग संगरूर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम भगवंत...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने आम आदमी पार्टी प्रधान छोड़ने की जताई इच्छा

 चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई है। भगवंत मान कहना है कि वह सीएम पद के साथ ही 7 साल से प्रधान...
article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला : 1,013 लेक्चरारों की भर्ती को हरी झंडी, आयु सीमा में 5 साल की छूट दी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कई अहम फैसलों को मंजूरी दे दी है। इन फैसलों का उद्देश्य नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट) की दोबारा होने वाली परीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!