फर्जी विधायक बनकर पुलिस को धमका रहा था युवक : गिरफ्तार

by
बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने नकली विधायक बनकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की. इस व्यक्ति ने खुद को भुच्चो हलके के विधायक मास्टर जगसीर सिंह बताकर थानेदार को फोन किया और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की धमकी दी।
थानेदार ने की जांच, खुली पोल :   आपको बता दें कि गोनियाना पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मोहनदीप सिंह को उस व्यक्ति पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत असली विधायक मास्टर जगसीर सिंह से संपर्क किया और मामले की पुष्टि की. विधायक ने साफ तौर पर कहा कि न तो उन्होंने कोई फोन किया है और न ही वे बठिंडा में मौजूद हैं. जांच में यह भी पता चला कि विधायक उस समय चंडीगढ़ से पटना साहिब गए हुए थे।
आरोपित हरविंदर सिंह गिरफ्तार :  वहीं आपको बता दें कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नकली विधायक बनकर फोन करने वाले आरोपित हरविंदर सिंह, निवासी कोठे बाबा जीवन सिंह दान सिंह वाला, को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ थाना नेहियांवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है मामला :   इसके अलावा आपको बता दें कि यह घटना 19 दिसंबर की है, जब गोनियाना पुलिस ने आवारागर्दी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. हरविंदर सिंह, जो खुद को आम आदमी पार्टी का महासचिव बताता था, इन युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पहुंचा. जब उसकी बात नहीं बनी, तो उसने नकली विधायक बनकर थानेदार को धमकाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने इन युवकों को धारा 109 के तहत जेल भेज दिया और हरविंदर सिंह की सच्चाई सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कांग्रेस पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में करने जा रही बड़ा बदलाव : इन राज्यों में भी फेरबदल की संभावना

नई दिल्लीः कांग्रेस बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी में है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस फेरबदल का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी के...
पंजाब

34 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 26 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 34 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. हरप्रेम सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ :8 गिरफ्तार; 14 पिस्तौलें जब्त

चंडीगढ़ : संगठित अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कुख्यात लकी पटियाल-बंभिया गिरोह से जुड़े एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!