फलहा गांव में एक पिकअप एक्सपायरी दवाईयों की गिराई मिली : लोगों ने चालक से चकवाई

by

बद्दी, 27 मई (तारा) : बद्दी साई रोड पर धर्मपुर के साथ लगते फलहां गांव में एक पिकअप में भर कर एक्सपाईरी दवाईयां फैंक दी गई। जैसे ही गांव के लोगों को दवाई फैंकने की भनक लगी तो सभी महिलाएं व पुरूष एकत्रित हो गए। और फैंकी गई एक्सपाईरी दवा वापस गाड़ी में भरवा कर लौटा दी। अब उस व्यक्ति ने कहां फैंकी होगी ?

बीते दिन एक पिकअप गाड़ी फलहां गांव के पास आकर रूकी उसमें गाड़ी में सवार लोग एक्सपाईरी दवाईयों की पैकेट ढांग में फैंकने लगे। जैसे ही दवा फैंकने की सूचना गांव के सोहन लाल ठाकुर, गीता सिंह, अमना, प्रदीप सिंह, ध्यान चंद, हिमांशु, हनी, शुभम, जोगिंद्र सिंह व गांव की महिलाओं को पता चला तो वह सभी एकत्रित हो गई। इन लोगों ने पिकअप चालक को घेर लिया और उसे गांव के समीप एक्सपाईरी दवा फैंकने का कारण पूछने लगे। लेकिन उसने कोई भी जवाब नहीं दिया। इस बीच लोगों ने प्रदूषण विभाग को भी सूचना कर दी गई।
पिकअप का चालक डर गया और गांव के लोगों के विरोध को देख कर फैंकी गई सारी दवाई उठाई और वापस पिकअप में डाल ली। सोलन लाल ने बताया कि गांव में लोग पशुपालन का कार्य करते है। फैंकी गई गोलियां, इजेक्शन व पाउडर अगर बकरियां व अन्य पशु खा लेते तो वह मर जाते। गुस्साए लोग चालक की पिटाई करने को तैयार हुए लेकिन चालक ने सभी दवाईयां उठा कर वापस ले जाने को तैयार हो गया।
बॉक्स;
उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनका जेई मौके पर गया था और फैंकी गई दवाईयां के सैंपल लिए गए है। पिकअप चालक व जिस भी विभाग की यह दवाईयां होगी उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

158 करोड़ के मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का अभाव, ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली पर जय सिंह ने उठाए सवाल ..मरीजों को रेफर करना है तो चंबा में ट्रॉमा सेंटर का क्या औचित्य

सरोल भवन में चार माह बाद भी नहीं शुरू हुईं जरूरी सुविधाएं, मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना एएम नाथ। चंबा :  पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा की स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यप्रणाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से आए श्रद्धालुओं का देहरा में ट्रक पलटा : ज्वालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे पंजाब के 17 श्रद्धालु घायल

एएम नाथ । देहरा : कांगड़ा के पास देहरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 17 श्रद्धालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलती कार पर गिरे पत्थर : महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल

मंडी   : मंडी में रविवार (29 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंडी के 4 मील के पास एक चलती कार पर अचानक ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।  इस हादसे में एक...
Translate »
error: Content is protected !!