फार्मा कंपनी में आयकर विभाग की रेड जारी : मालिक को कालका से लाई टीम

by
झाड़माजरी : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश जारी रही। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम जिस रिकॉर्ड को खंगाल रही है, उसमें आधा ही रिकॉर्ड मिल पाया है।
इसके लिए गुरुवार रात को कंपनी के मालिक को भी कालका से आयकर विभाग की टीम लेकर आई और मालिक से भी कई घंटों तक रिकॉर्ड से संबंधित पूछताछ की।
इसमें जो भी रिकॉर्ड मिसिंग था, उसके बारे में मालिक से दस्तावेज मांगे गए।
हालांकि, शुक्रवार को बिजली बंद नहीं हुई। अब विद्युत बोर्ड की टीम के सदस्यों को इसे सुचारू रखने की हिदायत विभाग की टीम ने दी थी। इससे पहले बुधवार को जब विभाग की टीम ने दबिश दी थी तो यहां पर बिजली नहीं थी। दोपहर 1:00 बजे तक बिजली सुचारू की गई। उसके कुछ देर बाद फिर से गुल हो गई। रात करीब 8:30 बजे बिजली आई. जिससे टीम अपना काम पूरा नहीं कर पाई। उसके बाद गुरुवार को भी कई बार बिजली गई। वहीं शुक्रवार को डीजी सोट चलाकर कई रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कंपनी में तीसरे दिन भी पुलिस कर्मचारी भेजे गए। जब तक कंपनी में रेड चल रही है। पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई संपन

चंबा, 20 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
Translate »
error: Content is protected !!