एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

by
केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा  :  एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की। बैठक में जिला चंबा में सड़क स्वास्थ्य व शिक्षा के अलावा कई अन्य विभागों से संबंधित विकास के विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा व उनकी समीक्षा की गई।
 
शोभा करंदलाजे ने बैठक में उपस्थित राज्य व केंद्र सरकार से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को लागू करते समय बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जा सके। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को दिए जाने वाले आहार, 100 दिवसीय टीवी उन्मूलन अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों में भवनो व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता, जिला चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यकालीन भोजन, मुद्रा लोन , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना तथा कृषि व बागवानी विभाग से संबंधित योजनाओं बारे भी विस्तृत चर्चा की गई तथा केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से संबंधित योजनाओं बारे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि जिला के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी विभाग की नई व उन्नत तकनीकों के बारे में लोगों को जागरूकता शिवरों के माध्यम से भी जागरूक किया जाए ताकि कम लागत में ज्यादा पैदावार करते हुए किसानों व बागवानों की आर्थकी को सुदृढ़ किया जा सके। शोभा करंदलाजे ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को निर्देश दिए कि वे जिला में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम व नशे की रोकथाम के अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कारगर कदम उठाएं। बैठक में ईपीएफओ, एमएसएमई, ईएसआईसी, एनएसआईसी तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अतिरिक्त जिला चंबा में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के विषय में भी महत्वपूर्ण चर्चा व समीक्षा की गई।
इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री का सर्वप्रथम स्वागत किया तथा उन्हें विधिवत सम्मानित किया। उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में समय देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का बखूबी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएससीबीएल राजीव ठाकुर, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, पशुपालन विभाग मुंशी कपूर, कृषि विभाग भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा विभाग भाग सिंह, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ज्ञानचंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर के अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कर्मचारी भविष्य निधि, खादी एवं ग्रामोद्योग निगम तथा एमएसएमई सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने निर्वाचन सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन विभाग...
हिमाचल प्रदेश

गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पेश की एक नई मिसाल : कुलदीप सिंह पठानिया

पहली बार किसी सरकार ने आरंभ की सुख आश्रय योजना, विशेष राहत पैकेज जैसी योजनाएं हिमाचल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हमीरपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की सलामी ली एएम नाथ। हमीरपुर...
हिमाचल प्रदेश

मृत पाए गए मोर पक्षियों में नही मिला वर्ड फ्लू वायरस

ऊना, 12 फरवरी: गत 8 फरवरी को जिला ऊना के कुठियाड़ी में मृत पाए गए चार मोर पक्षियों के सैंपलों में वर्ड फ्लू का वायरस नहीं पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!