चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित
ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने मेला आयोजन के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का समुचित उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। एडीसी ने मंदिर अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी जहां पर श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समस्त पेयजल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग भी सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक निरीक्षण कर लें ताकि मेले का संचालन सही ढंग से हो सके। एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेलावधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह साईन बोर्ड लगवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए 10 हज़ार रूपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी द्वारा स्वच्छता व सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें लंगर के लिए जारी किए गए परमिट रद्द किए जा सकते हैं। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही तथा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त साफ सफाई की व्यवस्था रखने बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, एएसपी संजीव भाटिया, सीएमओ संजीव वर्मा, डीएसपी अंब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलीं पूर्व मंत्री आशा कुमारी, गिले-शिकवे दूर : सीएम सुक्खू को डलहौजी आने का दिया न्योता

सीएम सुक्खू ने डाक्टरों के खाली पद भरने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा : कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता आशा कुमारी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की सियासत में हलचल मचा दी थी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर दिया 2024 का पहला मर्डर : अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के बाद नाबालिग ने पोस्ट में लिखा

दिल्ली :  कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन स्थित नीमा अस्पताल में बुधवार देर रात को डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  नाबालिग आरोपित ने कनपटी में गोली मारकर डॉक्टर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल : शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे – स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता

शिमला :  एसएमसी शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। शिमला में एसएमसी अध्यापक संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  एसएमसी शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हिमाचल प्रदेश ने किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। शिमला : निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!