फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

by

नई दिल्ली : पंजाब में फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर मे प्रदर्शन किया।  इस दौरान दौरान सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग उठाते हुए राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

 पंजाब कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. अमर सिंह और शेर सिंह घुबाया शामिल रहे। सांसदों ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब में छह बार पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 5 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से भर्ती और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग दोहराई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैथल में तीन करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा…6 तस्कर गिरफ्तार

कैथल, 13 जुलाई  । कैथल पुलिस ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने एक ट्रक और उसकाे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95...
article-image
पंजाब

सिख टैक्सी ड्राइवर को किया गया टॉर्चर : श्री अकाल तख्त साहिब के दखल के बाद आरोपियों के खिलाफ एक्शन

लुधियाना : लुधियाना में हाल ही में एक सिख नौजवान टैक्सी ड्राइवर एस. रणजोत सिंह की पुलिस पोस्ट पर पिटाई के मामले में, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होगा भव्य आयोजन; श्री आनंदपुर साहिब में होगा श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का संगमआयोजन :

श्री आनंदपुर साहिब 23 से 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय भव्य समागम के लिए तैयार है। यह आयोजन सिख इतिहास...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में तहसीलदार तपन भनोट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं बर्षगांठ पर गढ़शंकर में सरकारी तौर पर आयोजित समागम में तहसीलदार तपन भनाटे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। जिसके बाद तहसीलदार तपन भनोट को पुलिस, एनसीसी कैडिटस व स्कूली...
Translate »
error: Content is protected !!