फिट बाइकर क्लब करेगा सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन का आयोजन

by

छोटे बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की साइक्लोथॉन भी होगी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फिट बाइकर क्लब होशियारपुर 2 नवंबर 2025 को 5 किलोमीटर का सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन आयोजित करने जा रहा है, जो दिवंगत एथलीट फौजा सिंह को समर्पित होगा। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने दी और बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा। परमजीत सचदेवा ने बताया कि इस वॉकथॉन में हर शहरवासी हिस्सा ले सकेगा और इसके अलावा 8 साल तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर का साइक्लोथॉन भी आयोजित किया जा रहा है। बच्चों के लिए खास सुविधा यह होगी कि वे किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे, चाहे वह वॉकथॉन हो या साइक्लोथॉन। उन्होंने आगे बताया कि पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है और इससे एकत्रित सारा पैसा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला को दान किया जाएगा ताकि विशेष बच्चों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। परमजीत सचदेवा ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वालों को क्लब की ओर से मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे और यह वॉकथॉन स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से शुरू होगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, अमरिंदर सैनी, मुनीर नाजर, दौलत सिंह, संजीव सोहल, रोहत बस्सी, ओकांर सिंह, तरलोचन सिंह, सौरभ शर्मा, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मतदान समय के बाद भी 7.83 प्रतिशत वोट कैसे बढ़ गये? कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग की सफाई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव  में देखा गया कि महागठबंधन की सुनामी आ गई. महागठबंधन के तीनों घटक दलों ने बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी  को बड़ा झटका लगा है और सबसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने 40 साल के एक कारोबारी को सूरत से गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों को सुरक्षित निकाल रही यह खास गाड़ी : बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना कर रही इस्तेमाल

चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं और जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। पंजाब के अमृतसर ने बाढ़ ने बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में वहां भारतीय सेना...
Translate »
error: Content is protected !!