बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने राशन और तिरपाल बांटकर प्रभावित लोगों को मुश्किल समय में सहारा देने का प्रयास किया।

विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना न केवल जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा कर्तव्य और धर्म भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

विधायक जिंपा ने गांववासियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर राहत व पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से पूरा करेंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिले। उन्होंने समाजसेवियों और स्थानीय युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। यह सामूहिक प्रयास ही वास्तविक सेवा का रूप है।

विधायक ने आश्वस्त किया कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को न केवल तत्काल राहत दी जाएगी, बल्कि उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए भी सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हिम्मत बनाए रखें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन व अपने जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें। इस मौके पर उनके साथ समाज सेवी आज्ञापाल सिंह साहनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को देसी पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस समेत किया गिरफ्तार

गढ़शंकर।   गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को एक देसी पिस्तौल और 32 बोर के 15 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

20.23 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर बातियां में रखा पार्क नींव पत्थर : गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार उठा रही हर जरुरी कदम: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और वहां बुनियादी से लेकर हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे...
Translate »
error: Content is protected !!