फिरोज़पुर में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर परगट सिंह का आक्रोश

by

जालंधर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने फिरोज़पुर जिले के गुरुहरसहाय हलके के गांव लखो में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया।

शोकाकुल परिजनों और स्थानीय निवासियों ने जब शवों को फ़िरोज़पुर-फ़ाज़िलका रोड पर रखकर जाम लगाया, तो यह न केवल सरकार के प्रति अविश्वास को दर्शाता है, बल्कि पंजाब की स्थिति का भी दर्दनाक चित्रण है।

परगट सिंह ने कहा, “खडूर साहिब के बाद फिरोज़पुर की यह घटना केवल एक घटना नहीं है, बल्कि यह पंजाब के युवाओं का कत्लेआम है। जब माता-पिता को अपने बेटों की लाशें लेकर सड़कों पर बैठना पड़े, तो यह केवल विरोध नहीं, बल्कि इंसाफ़ की पुकार है। मैं तब तक लड़ता रहूंगा जब तक पंजाब के युवाओं को न्याय और ठोस कार्रवाई नहीं मिलती। सरकार नशे के खिलाफ जंग का ढोल पीटती है, लेकिन असल में यह युद्ध पंजाब के युवाओं के खिलाफ लड़ा जा रहा है। इससे बड़ा शासन का विफलता और क्या हो सकता है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल प्रचार और दिखावे तक सीमित कर दिया है। “सच्चाई उन परिवारों के आंसुओं में छिपी है और इस गांव के गुस्से में स्पष्ट है। पुलिस तंत्र भी नशा विक्रेताओं से समझौता कर चुकी है। अब पंजाब की जनता को झूठे वादे नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

परगट सिंह ने कहा कि फिरोज़पुर में हुई इन मौतों की न्यायिक जांच और सप्लाई चेन का खुलासा होना आवश्यक है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और समय सीमा में कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्वास और डि-एडिक्शन सेवाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। पारदर्शिता के साथ जनता को रिपोर्टिंग करने वाली पंजाब एंटी-ड्रग टास्क फोर्स की स्थापना की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। “पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है – यहां नशे की कोई जगह नहीं। हर बर्बाद होती ज़िंदगी केवल उस परिवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा के साथ अपराध है। जब तक इंसाफ़ और कार्रवाई नहीं होगी, मैं इस लड़ाई को हर मोर्चे पर लड़ता रहूंगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP Govt Fails to Provide 100

Kapurthala /Jan 7/ Daljeet Ajnoha : Under the Viksit Bharat Employment and Livelihood Mission, rural workers will now receive 125 days of employment instead of the earlier 100 days. Provisions for unemployment allowance remain...
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी के रखरखाव को लेकर नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने रेलवे मंडी में मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ की मुलाकात होशियारपुर, 13 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार सुबह सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी में पहुंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

IPS सुसाइड केस: शत्रुजीत कपूर की छुट्टी! हरियाणा पुलिस के कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए ओपी सिंह

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर :  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!