फिल्लौर में थार सवार गैंगस्टरों का तांडव : प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

by

फिल्लौर। कस्बे में शनिवार की शाम को थार में आए गैंगस्टरों ने गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी कारोबारी को मारने की कोशिश की। हालांकि कारोबारी के साथियों की ओर से जवाबी फायर करने पर वे मौके से फरार हो गए। गैंगस्टरों ने दो फायर किए जिनमें से एक गोली प्रापर्टी कारोबारी के साथी को लगी। उसका सिविल अस्पताल से इलाज करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रंगदारी से जुड़ा है।

घटना शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे हुई। अटवाल हाउस कालोनी के एमडी मनदीप सिंह गोरा अपने साथियों के साथ दफ्तर में मौजूद थे। तभी काले रंग की थार आकर रुकी और गाड़ी से दो युवक उतरे।

उन्होंने मनदीप गोरा को अपने मोबाइल नंबर से फोन करके कहा कि वह राहुल बोल रहा है। कल भी उनके पास कोठी का सौदा करने आए थे। वह आज कोठी खरीदना चाहते हैं। इसलिए अपने दफ्तर से बाहर आकर उनके साथ कोठी का सौदा करवाने के लिए चलें।

गोरा जैसे ही दफ्तर से बाहर आकर राहुल नाम बताने वाले युवक से मिले, तो उसने विदेशी पिस्टल निकाल गोली मारने की कोशिश की। इतने में मनदीप गोरा ने बचाव करते हुए उसके दोनों हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश कर दफ्तर में बैठे अपने साथियों को आवाज लगाई। इतने में गैंगस्टर ने एक फायर कर दिया।

हालांकि गोली गोरा को नहीं लगी। इससे पहले कि हमलावर गोरा पर दूसरी गोली चलाता, उनके साथी ने वहां आकर गैंग्सटर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फिर गोली चला दी जो गोरा के साथी संजीव पंडित की टांग में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर गोरा के साथी भी दफ्तर से बाहर आए और उन्होंने गैंगस्टरों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

जवाबी हमला होते देखकर दोनों गैंग्सटर अपनी थार में फरार हो गए। गोरा के साथी को घायल हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इलाज करने के करीब एक घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया।

डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा आरोपितों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। एक आरोपित की पहचान हो चुकी है जो हाल ही में विदेश से आया है। मौके पर यह भी बात हो रही थी कि आरोपित की आज रात की फ्लाइट है जिस कारण पुलिस ने दिल्ली, मोहाली, अमृतसर एयरपोर्ट पर आरोपित की पहचान के संबंध में लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है।

मनदीप गोरा ने गैंग्सटर की जो पहचान और हुलिया पुलिस को बताया है, उससे पता चला है कि आरोपित हाल ही में विदेश से आया है। वह घर खरीदने के नाम पर गोरा से संपर्क कर रहा था। वहीं कालोनी में रह रहे एक समाजसेवी के घर पर भी उसने अपने लोगों को भेजा था। मनदीप सिंह गोरा को पहले भी गैंग्सटर रंगदारी मांगने के लिए फोन पर धमकियां दे चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गवर्नर से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल : DM रंधावा की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग

चंडीगढ़ :  भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ कर रहे थे, ने बुधवार को यहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और डिविजनल मजिस्ट्रेट गगनदीप...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने गढ़शंक में मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि की भेंट

गढ़शंकर, 1 मई : टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा मजदूर दिवस के संबंध में पावरकॉम कार्यालय गढ़शंकर के मेन गेट पर झंडा फहराया तथा शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
article-image
पंजाब

इंस्पायर अवॉर्डी अनुज धीमान का विशेष सम्मान 

गढ़शंकर,  15 मार्च: इंस्पायर अवार्ड्स मानक भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर मानक अवार्ड्स के तहत कक्षा 6ठी से 10वीं तक के छात्रों को मौलिक और नवीन विचारों को साझा करने...
Translate »
error: Content is protected !!