फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

by

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के कार्यवाहक प्रधान डॉ हरविंदर सिंह बाठ व महासचिव बलबीर सिंह बैस ने बताया कि 9 मार्च को 10 बजे सेमिनार का आरंभ किया जाएगा। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि अपने समय के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी शीतल सिंह व खेल लेखक डॉ जसपाल सिंह प्रिं खालसा कालेज माहिलपुर विशेष रूप से पुहंच रहे है। उन्होंने कहा कि सेमिनार में शविंदरजीत सिंह बैंस सेवानिवृत्त एसपी, प्रो शीतल सिंह फगवाड़ा, प्रिं जगमोहन सिंह बद्दो व प्रो परमप्रीत सिंह कैंडोवाल भी संबोधित करेंगे। उन्होंने खेलप्रेमियों से इस सेमिनार में पुहंच कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान बीएएम खालसा कालेज के प्रिं डॉ बलजीत सिंह, रणजीत सिंह खख व जोगराज गंभीर भी उपस्थित थे।
फ़ोटो: ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर 9 मार्च को कराये जा रहे सेमिनार की जानकारी देते हुए ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती हैः प्रियंका बाबा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा...
article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के चलते गढ़शंकर के दो दर्जन गावों में शहर के दो बार्डो में पानी घुसा : दो दर्जन से अधिक गावों के किसानों की की करीव पांच हजार एकड़ पानी के तेज वहाव के कारण तवाह

विस्त दोआव नहर में दो जगह कटाव लोगो ने मिट्टी के थैले भर कर रोका, 66 केवी बिजली घर में पानी घुसने से 87 गावों व शहर की बिजली सप्लाई ठव गढ़शंकर । गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

सिद्धू 21 को मोगा में करेंगे रैली : कांग्रेस ने किया किनारा, जिला उपाध्यक्ष ने कहा आयोजकों से कह दिया, कि पोस्टर से उनका फोटो हटा दिया जाए

मोगा : कांग्रेस पार्टी में विरोध के बावजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़ रहे। सिद्धू 21 जनवरी को फिर मोगा में रैली करेंगे। हालांकि प्राइम...
Translate »
error: Content is protected !!