सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

by

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह, एसएचओ माहिलपुर जयपाल और एएसआई रशपाल सिंह मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की यह हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुवह करीब 9:45 बजे जेजों रोड की ओर से हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो युवक गणपति ज्वेलर्स की दुकान के सामने आए और दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली दुकान के अंदर छत पर लगी। घटना के समय दुकान पर काम कर रहे दो लोगों में से एक दुकान के दरवाजे पर खड़ा था और बाल-बाल बच गया। दुकान के मालिक रवि बग्गा ने बताया कि वह घर पर ही थे और उन्हें पता चला कि रात 9:45 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और इन युवकों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने किसी भी तरह की किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद शहर के दुकानदारों में दहशत फैल गई है, क्योंकि गढ़शंकर हलका में दस दिनों में गोलीबारी की यह चौथी घटना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
article-image
पंजाब

दिव्यांग विद्यार्थियों के कविता उच्चारण एवं डांस मुकाबले 9 अप्रैल को : संदीप शर्मा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड होशियारपुर की ओर से अपने छठे स्थापना दिवस पर तथा संगीत अध्यापक सरदार जसपाल सिंह की याद को समर्पित संस्था अपना पहला दिव्यांग विद्यार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन :

एएम नाथ।  बिलासपुर 24 नवम्बर: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट के किनारे लुहणू मैदान में अध्यक्ष पर्यटन (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!