फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का DC जतिन लाल नेकिया निरीक्षण : खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – DC जतिन लाल

by
पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण
ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की लेवलिंग करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए स्टेडियम में इंडोर आधुनिक तकनीक युक्त जिम स्थापित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी फिट रह सके। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिम से संबंधी पुराने समान को नकारा घोषित करके नीलाम करने के निर्देश दिए। जतिन लाल ने बास्केटवाल और बॉलीवाल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट की भी मुरम्मत करवाई जाएंगी ताकि इन खेलों में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट मिल सके।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में महिला व पुरूष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अलग-अलग डेªसिंग रूम और शौचालय भी बनाए जाएंगे।
इस दौरान उपायुक्त ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुलिस कंट्रोल में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी इस दौरान उपायुक्त ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुलिस कंट्रोल में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी की कार्य प्रणाली बारे भी जानकारी हासिल की।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया, हॉकी कोच आशीष सेन, बॉलीवाल कोच तपेराम ठाकुर, बैडमिंटन कोच संजय कुमार, फुटबाल कोच विक्रम विष्ट, एथलैटिक कोच राकेश कोच व युवा संयोजक दीपक जसवाल उपस्थित।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की मर्जी के बिना अब हिमाचल में ‘एक पत्ता भी नहीं हिलेगा : अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति होगी  शामिल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है।  अब अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति शामिल होगी  संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी : शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में रखा डिजिटल अरेस्ट

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : जिला हमीरपुर के एक सेवानिवृत्त एचएएस अफसर से 73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने सीबीआई अफसर बनकर ठगी को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को जिंदा रखता है मतदान : गंधर्वा राठौड़…..मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मताधिकार के प्रयोग की अपील एम नाथ।  हमीरपुर 25 जनवरी। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत...
Translate »
error: Content is protected !!